आग की विकराल लपटों के बीच कूदते दिखे लोग, लखनऊ के अलीगंज में कैसे हुआ ये अग्निकांड?
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. ग्राउंड फ्लोर पर स्थित हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य की हालत गंभीर है.

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं और आग की लपटों से घिर गई. चूंकि आग पहले बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी. फिर देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के समय बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर संचालित कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राएं व अन्य लोग मौजूद थे. आग लगी देख कोचिंग के बच्चे डर सहम गए. चीख-पुकार मचाने लगे. कई बच्चे व लोग अपनी जान बचाने के लिए छज्जों और छतों से कूद पड़े. इनमें से 14 की मौत हो गई. फिलहाल घटनास्थल पर सभी बडे़ आला अधिकारी मौजूद हैं. डिप्टी CM ब्रजेश पाठक तो मृतकों के बारे में जानकारी देते-देते भावुक हो गए. सीएम योगी ने भी अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर दिया है. वह लखनऊ वापस आ रहे हैं.
हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, आग हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी थी. बिल्डिंग के निचले हिस्से में एक पेट शॉप भी चल रही थी, जिसमें कई पालतू जानवर मौजूद थे. राहत एवं बचाव टीमों ने समय रहते जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)