खबर युग

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में बम की फर्जी धमकी, 180 यात्रियों की अटकी रहीं सांसें

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E) में बम की झूठी सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा जांच के बाद इसे 'होक्स' घोषित किया गया, जिससे विमान में देरी हुई।

Gaurav Dwivedi
June 13, 2026
1 min read
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में बम की फर्जी धमकी, 180 यात्रियों की अटकी रहीं सांसें

लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट (6E) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के शौचालय में बम लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला।

लखनऊ से सुबह 11.15 बजे इंडिगो एयरलाइन के दिल्ली जाने वाले विमान 6ई2111 के शौचालय में किसी ने एक टिश्यू पेपर पर बम होने की सूचना लिखकर रख दिया। इसके बाद विमान को एसटीसी से संपर्क के बाद टैक्सी वे एरिया में लाया गया।

सीआईएसएफ सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों और उनके सामान को उतार दिया है। विमान और सामान की तलाशी ली गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत करीब 180 यात्रियों वाली इस फ़्लाइट को तुरंत एप्रन पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा विमान की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध या हानिकारक वस्तु नहीं मिली।

जांच के बाद इस खतरे को पूरी तरह 'होक्स' (झूठा) करार दिया गया। आवश्यक सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते विमान की उड़ान में देरी हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स