बाराबंकी तक दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो! LDA तलाश रहा जमीन, 10 नए मेट्रो रूट प्रस्तावित
लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क बाराबंकी तक बढ़ाया जाएगा। 10 नए रूट प्रस्तावित हैं और एक विशाल डिपो की योजना है। यह विस्तार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा और लोगों को जाम से निजात दिलाएगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को आसान करने और शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है। इसी के चलते प्रस्तावित नए मेट्रो गलियारों पर ट्रेनों के सुगम संचालन, नियमित रखरखाव, सफाई और पार्किंग के लिए एक विशाल मेट्रो डिपो स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इस विस्तार योजना के तहत लखनऊ के पड़ोसी जिले बाराबंकी को भी सीधे राजधानी के मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है।खनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) नए डिपो के निर्माण के लिए लगभग 20 हेक्टेयर जमीन की तलाश कर रहा है। बताया जाता है कि साल 2047 तक शहर के लगभग सभी प्रमुख रिहायशी, व्यावसायिक और बाहरी इलाकों को मेट्रो से जोड़ने के लक्ष्य पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
डिपो निर्माण के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित
मेट्रो डिपो के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के उद्देश्य से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 5 सीनियर अधिकारियों की एक खास समिति का गठन किया है। इस समिति में LDA के अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, मुख्य नगर नियोजक और मुख्य अभियंता को बतौर सदस्य शामिल किया गया है, जबकि अधिशासी अभियंता मनोज सागर को समिति का संयोजक बनाया गया है। यह उच्चस्तरीय समिति प्रस्तावित मेट्रो अलाइनमेंट के 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में सरकारी और अन्य उपलब्ध जमीनों का तकनीकी व भौतिक परीक्षण करेगी, ताकि डिपो को मुख्य लाइन से आसानी से जोड़ा जा सके।
तीन स्थानों पर जमीन का मुआयना
मेट्रो संचालन के मानकों के अनुसार, डिपो में ट्रेनों को खड़ा करने, तकनीकी जांच, दैनिक धुलाई और ओवरहालिंग की व्यवस्था होती है, जिसके लिए ट्रैक के नजदीक बड़ी भूमि की आवश्यकता होती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने अब तक 3 संभावित स्थानों पर जमीन का शुरुआती जायजा लिया है। गठित समिति चिह्नित जमीनों के स्वामित्व, राजस्व अभिलेखों और कानूनी पहलुओं की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपेगी। इसके बाद चयनित 20 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण और हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
10 नए रूट प्रस्तावित
मेट्रो विस्तार योजना के तहत लखनऊ के 10 से अधिक महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है। चिह्नित इलाकों में कल्ली पश्चिम से IIM (45 किमी), राजाजीपुरम से IIM (18.42 किमी), चारबाग से कल्ली पश्चिम (13 किमी), इंदिरा नगर से सीजी सिटी (7.7 किमी) और इंदिरा नगर से अनौरा कला (9.27 किमी) शामिल हैं। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से बंथरा (11 किमी), मुंशीपुलिया से जानकीपुरम (6.29 किमी), सीजी सिटी से एयरपोर्ट (19.8 किमी), कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज (6 किमी) और अनौरा कला से बाराबंकी तक 14 किमी लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे बाराबंकी, PGI, सीतापुर रोड, इकाना स्टेडियम और सुशांत गोल्फ सिटी के लाखों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)