खबर युग

KGMU में अवैध धर्मांतरण का मामला: शिकायतें छिपाते रहे अफसर, STF जांच में खुल गई परतें

KGMU में कथित अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद प्रकरण में STF की जांच रिपोर्ट में कई विभागों में कथित नेटवर्क सक्रिय होने और शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं किए जाने का जिक्र है।

Gaurav Dwivedi
November 2, 2026
3 min read
KGMU में अवैध धर्मांतरण का मामला: शिकायतें छिपाते रहे अफसर, STF जांच में खुल गई परतें

लखनऊ: KGMU में कथित अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद प्रकरण की जांच अब संस्थान की प्रशासनिक जवाबदेही तक पहुंच गई है। STF की जांच रिपोर्ट में पैथोलॉजी, गांधी वार्ड, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत कई विभागों में कथित नेटवर्क सक्रिय होने और शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं किए जाने का जिक्र है।

रिपोर्ट में महिला डॉक्टरों की शिकायतों को नजरअंदाज करने और विभागीय स्तर पर मामले दबाने की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए है। जेल में बंद रेजिडेंट डॉ. रमीजुद्दीन (रमीन) के खिलाफ पहले शिकायतें मिलने के बावजूद समय रहते कार्रवाई न होने से संस्थान के अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे मे हैं।

शिकायतों पर कार्रवाई में देरी से बढ़ा मामला

जांच से जुड़े तथ्यों के मुताबिक, पैथोलॉजी विभाग ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर तत्काल कुलपति को जानकारी नही दी गई। एक वरिष्ठ प्रफेसर के अनुसार, ऐसे शिकायत पर विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रशासन को अवनत करना चाहिए था। महिला रेजिडेंट के महिला आयोग पहुंचने के बाद ही प्रशासन सक्रिय हुआ। इससे महिला डॉक्टरों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है।

डॉक्टर-कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

STF की जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कथित भूमिका का भी उल्लेख है। पैथोलॉजी, मेडिसिन, बॉयोकेमिस्ट्री समेत अलग-अलग विभागों से जुड़े लोगों के संबंधों और गतिविधियों की जांच की गई है। रिपोर्ट में कुछ डॉक्टरों के निजी मेडिकल संस्थानों में आर्थिक निवेश और कथित कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्कों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, इन आरोपों के आधार पर किसी की भूमिका को अंतिम रूप से दोष सिद्ध नहीं माना जा सकता।

कोविड के दौरान जमाती को बिना स्क्रीनिंग वॉर्ड में भेजा

जांच रिपोर्ट में एक डॉक्टर के जमात से जुड़े लोगों के संपर्क और कोविड काल में एक संक्रमित जमाती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाने के पुराने मामले का भी जिक्र है। आरोप है कि मरीज को निर्धारित स्क्रीनिंग और ट्राइएन (Triage) प्रक्रिया का पालन किए बिना सीधे वॉर्ड में भर्ती करवाया गया था। इससे दूसरे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हुआ। मामला सामने आने के बाद शासन स्तर पर जांच के आदेश भी दिए गए थे।

परिसर में मिली छह अवैध मजारे

KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि सस्थान परिसर में छह अवैध मजारे चिह्नित की गई है। इनमें डेंटल कॉलेज के सामने, माइक्रोबायॉलजी विभाग और रेस्पिरेटरी विभाग के सामने व ट्रॉमा सेंटर के पास स्थित स्थल शामिल है। उन्होंने कहा कि इनका कोई आधिकारिक रेकॉर्ड या वैधानिकता नहीं है। इन्हें स्थानातरित करवाने के लिए शासन को तीन बार पत्र भेजा जा चुका है। सोमवार को फिर पत्र भेजा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स