KGMU धर्मांतरण और डॉ. रमीज मामले में कार्यपरिषद की बैठक आज, 13 डॉक्टरों पर हो सकती है कार्रवाई
केजीएमयू में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें एसटीएफ की 7 पन्ने की जांच रिपोर्ट रखी जाएगी।

लखनऊ: केजीएमयू में कथित धर्मांतरण और डॉ. रमीज मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई का फैसला शुक्रवार को हो सकता है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें एसटीएफ की 7 पन्ने की जांच रिपोर्ट रखी जाएगी।
रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों और डॉक्टरों की भूमिका पर चर्चा के बाद उन पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में एसटीएफ की रिपोर्ट में शामिल 13 डॉक्टरों का मामला प्रमुखता से उठेगा। सभी कार्यपरिषद सदस्यों को बैठक के एजेंडे में शामिल होने का आग्रह किया गया है। रिपोर्ट के अत्यंत गोपनीय बिंदुओं पर चर्चा के साथ संबंधित डॉक्टरों की भूमिका की गहन समीक्षा की तैयारी है।
किस डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए
सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में धर्मांतरण और अवैध फंडिंग से जुड़े मामलों में लिप्त डॉक्टरों के नाम भी शामिल हैं। इसके बाद तय किया जाएगा कि किस डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास: प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि इस मामले का निस्तारण होने तक कई रसूखदार जिम्मेदारियों होने पर भी बचने के निर्णय के पक्ष में हैं। कुछ डॉक्टरों की भूमिका पर प्रशासनिक स्तर से ढिलाई न सका है।
STF रिपोर्ट में नाम आने से बढ़ी बेचैनी
एसटीएफ की रिपोर्ट में नाम शामिल होने के बाद संबंधित अधिकारियों में कार्रवाई को लेकर बेचैनी है। कार्यपरिषद की बैठक को लेकर शिक्षकों से अहम माना जा रहा है। हालांकि, संबंधित अधिकारी कह रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और वे सभी आरोपों का खुलकर मुकाबला करेंगे। इस सबकी नजरें शुक्रवार होने वाली बैठक के फैसले पर टिकी हैं।
केजीएमयू में जांच रिपोर्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रिपोर्ट में शिक्षकों के नाम, निष्कासन और पदस्थापना में कड़ी अनियमितता व गलत दर्ज किए जाने पर रोष जताया जा रहा है। केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पत्र भेजा है। शिक्षक संघ ने रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। मांग की है कि किसी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले संघ का पक्ष सुना जाए। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. संदीप कुमार को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)