खबर युग

प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर एक्शन, KGMU ने थोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर को हेड पद से हटाया

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने थोरेसिक सर्जरी विभाग के हेड प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार को विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया है। नियम विरुद्ध प्राइवेट प्रैक्टिस करने के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Gaurav Dwivedi
September 4, 2026
2 min read
प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर एक्शन, KGMU ने थोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर को हेड पद से हटाया

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार को थोरेसिक सर्जरी विभाग के हेड पद से हटा दिया है। इसके अलावा उनकी वार्षिक सैलरी में होने वाले दो इन्क्रीमेंट भी रोक दिए हैं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उनको जांच में प्रतिबंध के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस करने का दोषी पाया गया था।

वाइस चांसलर ने पद से हटा दिया

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई को केजीएमयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) ने एक अप्रैल को हुई बैठक में मंजूरी दी थी। काउंसिल ने निर्देश दिया था कि सालाना सैलरी इन्क्रीमेंट को संचयी प्रभाव (क्यूमुलेटिव इफेक्ट) के साथ रोका जाए। उनके विभागाध्यक्ष पद के बारे में फैसला वाइस चांसलर (VC) को लेना था। वाइस चांसलर (कुलपति) ऑफिस ने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार के जरिए दो सितंबर को एक आधिकारिक आदेश जारी किया। इसमें उन्हें थोरेसिक सर्जरी विभाग के हेड पद से हटा दिया गया.

प्रोफेसर अनुराग राय बने विभागाध्यक्ष

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीआरओ प्रोफेसर केके सिंह ने कहा, उसी विभाग के प्रोफेसर अनुराग राय को विभाग का नया हेड नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार के खिलाफ यह मामला सितंबर 2023 का है। तब एक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वे ठाकुरगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज का इलाज करने गए थे। केजीएमयू में काम करने वाले डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर बंदिश है, इसलिए यूनिवर्सिटी ने उन पर लगाए गए आरोप की जांच कराई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स