लखनऊ में मेट्रो के दौड़ने से पहले जमीन के रेट भरने लगे फर्राटा, दुबग्गा और IIM रोड के आसपास दोगुने हुए दाम
लखनऊ में मेट्रो के दौड़ने से पहले जमीन के रेट फर्राटा भरने लगे हैं। दुबग्गा और आईआईएम रोड के आसपास के इलाकों में प्लॉटों के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं।

लखनऊः चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो और बीकेटी की नैमिषनगर योजना तक ग्रीन कॉरिडोर के विस्तार के ऐलान ने दुबग्गा और आईआईएम रोड के आसपास के इलाकों को खास बना दिया है। कूड़े के ढेर की जगह जगमग हुए प्रेरणा स्थल ने भी अपना घर बनाने वालों को नई संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया है। इन फैक्टर्स की वजह से दुबग्गा, जेहटा रोड और IIM रोड के आसपास की जमीनों के रेट दो साल में दोगुने तक बढ़ गए है।
पुराने लखनऊ में बढ़ने लगे रेट
UPMRC की ओर से करीब दो साल पहले मेट्रो के चारबाग से वसंतकुंज का प्रस्ताव तैयार करते ही पुराने लखनऊ में जमीन के रेट बढ़ने शुरू हो गए थे। प्रॉपर्टी डीलर और ब्रोकर आवागमन को बेहतर बताकर सौदा तय करने लगे थे। चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो की ब्लू लाइन फाइनल होने के बाद LDA ने वसंतकुंज स्थल तक मेट्रो के विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
कई जगहों की जमीनों को मेट्रो ने बनाया खास
वहीं,UPMRC ने जिन प्रस्तावित रूट की कार्ययोजना शासन को सौंपी है, उसमें भी आईआईम रोड से सीतापुर रोड और बालागंज से राजाजीपुरम रूट का जिक्र है। इसी वजह से दुबग्गा चौराहे से आईआईएम रोड, आईआईएम रोड से जेहटा रोड और आईआईएम रोड से सीतापुर रोड तक की जमीनों को मेट्रो ने खास बना दिया है।
कनेक्टिविटी का पंच
दुबग्गा से वसंतकुंज तक के लोगों के लिए जॉगर्स पार्क ही एक ठिकाना था, जहां लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। प्रेरणा स्थल तैयार होने से इस इलाके के लोगों को एक नया ग्रीन एरिया मिल गया है। इसके अलावा, एलडीए की आगामी योजनाएं भी लोगों को आवास के लिए नया विकल्प दे रही हैं। आने वाले दिनों में ग्रीन कॉरिडोर का बीकेटी की नैमिषनगर योजना तक विस्तार होने और जेहटा रोड के डबल लेन होने के बाद यहां से हजरतगंज, सीतापुर रोड, हरदोई रोड और कानपुर रोड के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी।
हर रोड के समीकरण
हयातनगर गांव के रहने वाले विनोद साहू का कहना है कि जबसे लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण की घोषणा हुई है, तब से बड़ी संख्या में जमीन खरीदार पहुंचने लगे है। यहीं के अनूप का कहना है कि जेहटा रोड पर जो प्लॉट दो साल पहले तीन हजार रुपये वर्ग फुट था, आज उसकी कीमत छह हजार रुपये हो गई है। मेन रोड पर ज्यादातर प्लॉट रीसेल के है। जेहटा रोड से 500 मीटर अंदर जो प्लॉट दो साल पहले 1,500 से 2000 रुपये में मिल रहा था, अब उसके 4 हजार रुपये तक मांगे जा रहे है।
गिनी चुनी जमीनें ही बची
प्रॉपर्टी डीलरो का कहना है कि इस इलाके में ज्यादातर जमीने एलडीए ने अधिगृहीत कर ली है। अधिग्रहण होने के बाद उसी का सब्जबाग दिखाकर प्रॉपर्टी डीलरों ने किसानों की बची जमीनों को महंगे दामों में बेच डाला। अब गिनी-चुनी जमीने ही बची हैं। ज्यादातर जमीनो पर या तो एलडीए का अधिग्रहण है या वह रीसेल में लगी है। एलडीए यहां लग्जरी अपार्टमेट भी ला रहा है। एलडीए के अलावा एल्डिको भी बीकेटी इलाके में चंद्रिका देवी रोड के पास दो बड़ी टाउनशिप तैयार करवा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर
यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।
यूपी एमएलसी चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
