खबर युग

पेपर विवाद, मारपीट और छात्रा की मौत… हरदोई के स्कूल में क्षमा के साथ क्या हुआ उस दिन? जानें पूरी कहानी

मामला हरदोई के एक स्कूल से जुड़ा है, जहां परीक्षा के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद 13 वर्षीय छात्रा की हालत बिगड़ गई. परिजनों ने स्कूल के शिक्षक और सहपाठी पर मारपीट का आरोप लगाया है.

Gaurav Dwivedi
September 1, 2026
3 min read
पेपर विवाद, मारपीट और छात्रा की मौत… हरदोई के स्कूल में क्षमा के साथ क्या हुआ उस दिन? जानें पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कक्षा आठ की 13 साल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है. पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव की रहने वाली क्षमा दीक्षित के परिजनों ने स्कूल में मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है. मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपी इंचार्ज प्रधानाध्यापक और टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है.घरवालों के मुताबिक, 20 अगस्त को परीक्षा के दौरान पेपर देखने को लेकर क्षमा का एक सहपाठी छात्रा से विवाद हो गया था. आरोप है कि कहासुनी के बाद सहपाठी ने क्षमा के साथ मारपीट की. इसके बाद वह शिकायत लेकर शिक्षक के पास पहुंची. परिवार का आरोप है कि शिक्षक ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ भी मारपीट की और दोनों हाथ मरोड़ दिए. हाथों में फ्रैक्चर हो गया.परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से ही क्षमा की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी. स्कूल पहुंचे स्वजन को शिक्षक की ओर से इलाज कराने की बात कही गई थी. करीब दो दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर 23 अगस्त को उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हालत बिगड़ी तो निजी अस्पताल में कराया भर्ती

लोहिया अस्पताल में हालत गंभीर होने पर परिजन क्षमा को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई. इलाज के दौरान दिए गए कथित अंतिम बयान ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया. परिजनों के अनुसार, कराहती हुई क्षमा के मुंह से निकला- मेरी कोई नहीं मानता. हालांकि, इस कथित अंतिम बयान और छात्रा की मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होनी बाकी है.

बेटी की मौत के बाद पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

बेटी की मौत के बाद पिता उमेश दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि स्कूल में हुई घटना के बाद ही बेटी की हालत बिगड़ी और आखिरकार उसकी मौत हो गई. सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. मां संगीता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी सुनील कुमार के अनुसार, आरोपी इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र गंगवार और कक्षाध्यापक अच्छे सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है. एएसपी सुबोध गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

पुलिस छात्रा की मौत के मामले में शिक्षक और सहपाठी छात्रा की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष से ही स्पष्ट होगा कि छात्रा की मौत की वजह क्या थी और इसके लिए किसकी जिम्मेदारी तय होती है.

मेरी कोई नहीं मानता ने खड़े किए कई सवाल

क्षमा की कथित आखिरी बात ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए, जहां उनकी बात सुनी जाए और शिकायत पर उन्हें संरक्षण मिले.

यदि जांच में शिक्षक पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो मामला महज अनुशासन का नहीं, बल्कि एक बच्चे की शिकायत को कथित तौर पर गंभीरता से न लेने का भी होगा. 13 साल की बच्ची के आखिरी शब्द अब जांच के साथ-साथ इस सवाल को भी सामने ला रहे हैं कि जब वह मदद मांग रही थी, तब उसकी आवाज कितनी गंभीरता से सुनी गई.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स