UP की बड़ी खबर

हरदोई में सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!

हरदोई में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतका नगमा की हत्या का आरोप उसके पति परवेज पर है. वारदात के बाद आरोपी पति खुद शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

Gaurav Dwivedi
September 18, 2026
2 min read
हरदोई में सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया में बुधवार तड़के महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान नगमा के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या का आरोप उसके पति परवेज पर है. शुरुआती जांच में पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक को हत्या की वजह बताया जा रहा है.
हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पति

वारदात के बाद परवेज खुद शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

हत्या की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत दूसरे सबूतों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक सामने आया है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था. साथ ही पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका के परिवार में भी मातम पसरा है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्‍ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर

यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।

पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।