UP की बड़ी खबर

हमीरपुर - तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, कपड़े धोने में व्यस्त थी मां

छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Gaurav Dwivedi
June 4, 2026
3 min read
हमीरपुर -  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, कपड़े धोने में व्यस्त थी मां

हमीरपुर: हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने बच्चों शिवेंद्र (10), रुद्रांश (8) और मांडवी (5) के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। बताया गया कि पार्वती तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं, जबकि तीनों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे।ग्रामीणों ने खोजबीन कर बच्चों को बाहर निकाला
काफी देर तक बच्चों के नजर न आने पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छानी बुजुर्ग ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। एक ही परिवार के दो बेटों और एक बेटी की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों के विलाप से अस्पताल और गांव का माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत
मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि छानी खुर्द गांव में मां के साथ तालाब पर गए दो पुत्र और एक पुत्री नहाते समय पानी में डूब गए। ग्रामीणों द्वारा तीनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

एक पल में उजड़ गई पार्वती की दुनिया
गुरुवार सुबह तक जिस मां के आंगन में तीन बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं, शाम होते-होते वही आंगन सूना हो गया। कपड़े धोने के दौरान हुई चूक ने पार्वती से उसके दो बेटे और एक बेटी छीन लिए। हादसे के बाद गांव में हर आंख नम दिखाई दी।

सीएम योगी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए मदद के निर्देश
छानी खुर्द गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, लखनऊ के करीब एक दर्जन अफसर भी बदले

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच डीजीपी मुख्यालय ने 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

प्रयागराज हत्‍याकांड- बड़ा बेटा ही निकला करोड़पति परिवार का कातिल, फिर दोस्त ने किया बेटे का मर्डर

प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। गहनों के बंटवारे को लेकर फिर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने दुकान में बाहर से ताला लगाया और गहने लेकर फरार हो गया।

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.