'कभी बकरा हलाल होते देखा है! आओ दिखाते हैं', गाजियाबाद में बकरीद पर असद ने सूर्या के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत
हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा में गुरुवार को कुछ युवकों ने 11वीं के छात्र के पेट में चाकू घोंप दिया। छात्र जान बचाने के लिए 200 मीटर तक दौड़ा भी, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर चाकू से गोद दिया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को मौत हो गई। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है। भाई यश ने असद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने 4 लाख रुपये का भुगतान किए बिना शव देने से इनकार कर दिया था। इस बीच, बसपा सुप्रीमो मायावती ने सूर्या की मौत पर दुख जताया है।
पीछे की वजह अभी तगुरुवार को खोड़ा के नवनीत विहार में 17 वर्षीय सूर्या दोस्त विक्की और आयुष के साथ घूम रहा था। इसी दौरान असद ने फोन कर उसे मिलने बुलाया। सूर्या और आयुष जब असद के घर के बाहर पहुंचे, तो असद के साथ कुछ अन्य युवक थे। सभी ने बोला- 'कभी बकरा हलाल होते देखा है। आओ दिखाते हैं।' सूर्या के इनकार करने पर असद ने गाली-गलौज की। विरोध पर असद ने सूर्या के पेट पर चाकू से वार कर दिया। सूर्या जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 200 मीटर दौड़ने के बाद वह टी-पाइंट पर गिर गया। इस बीच असद कुछ साथियों के साथ पहुंचा और सूर्या पेट से चाकू निकालकर फिर से कई वार किए। सूर्या की नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
असद को तलाश कर रहीं पुलिस टीमें
ट्रांस-हिंडन और सिटी के DCP धवल जायसवाल ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं है। आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आठ महीने पहले, सूर्य और असद के बीच कहा-सुनी शुरू हुई थी। उस समय, दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। लेकिन कुछ दिन पहले, दोनों दोस्त बन गए और आपस में बातचीत करने लगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
हमीरपुर - तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, कपड़े धोने में व्यस्त थी मां
छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, लखनऊ के करीब एक दर्जन अफसर भी बदले
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच डीजीपी मुख्यालय ने 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
प्रयागराज हत्याकांड- बड़ा बेटा ही निकला करोड़पति परिवार का कातिल, फिर दोस्त ने किया बेटे का मर्डर
प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। गहनों के बंटवारे को लेकर फिर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने दुकान में बाहर से ताला लगाया और गहने लेकर फरार हो गया।
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.
