वाराणसी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, धुंआ आने का मिला था संकेत
वाराणसी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

लखनऊ: वाराणसी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट IX 1253 में कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिला था। धुएं के संकेत के बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 08 बजकर 52 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम ने विमान का विजुअल इंस्पेक्शन किया। जांच में विमान के अंदर धुआं नहीं मिला है। विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया है। 09 बजकर 02 बजे यात्रियों को विमान से उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई। विमान में सवार 155 यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। एहतियातन विमान की लखनऊ में लैंडिंग कराई गई है।
अचानक धुएं का अलार्म बजने लगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) वाराणसी से दिल्ली जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह सुबह करीब 8:52 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में अचानक धुएं का अलार्म बजने लगा। खतरे की चेतावनी मिलते ही पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, अग्निशमन दल और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विमान को तुरंत स्टैंड पर पार्क किया गया और सुबह लगभग 9 बजकर 2 मिनट पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। सुरक्षा टीमों द्वारा विमान का गहन निरीक्षण किया गया। शुरुआती जांच में विमान के भीतर धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला है। आगे की कार्रवाई जारी है। अचानक लैंडिग की जानकारी मिलते ही हड़कंप की स्थिति बनी रही, लेकिन जब स्थिति सामान्य होने की बात सामने आई तो सभी ने राहत की सांस ली है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से जानकारी दी गई है कि उड़ान AIX 1253 (वाराणसी से दिल्ली) में तकनीकी खराबी के कारण एहतियात के तौर पर उसका मार्ग बदलकर लखनऊ कर दिया गया। क्रू ने तकनीकी समस्या के कारण एहतियात के तौर पर लखनऊ की ओर डाइवर्ट करने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और आगमन पर सभी यात्रियों को जलपान कराया गया। मेहमानों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)