खबर युग

यूपी का पहला ‘स्मॉल लाइव स्टॉक कॉन्क्लेव’ 17 जून से, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा दो दिवसीय आयोजन

पशुपालन विभाग 17 और 18 जून को लखनऊ में यूपी लाइव स्टॉक कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन कर रहा है। यह प्रदेश का पहला ऐसा आयोजन है जिसका लक्ष्य लघु पशुपालन क्षेत्र का विकास और रोजगार सृजन है।

Gaurav Dwivedi
June 16, 2026
1 min read
यूपी का पहला ‘स्मॉल लाइव स्टॉक कॉन्क्लेव’ 17 जून से, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा दो दिवसीय आयोजन

लखनऊ। पशुपालन विभाग द्वारा 17 व 18 जून को यूपी लाइव स्टॉक कॉन्क्लेव-2026 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा।

बुधवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यमंत्री कृष्णा पासवान इसका शुभारंभ करेंगे। आयोजन में लघु पशुपालन क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता संवर्धन और आय में वृद्धि का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

निदेशक पशुपालन डा. मेमपाल सिंह ने सोमवार को निदेशालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यूपी में इस तरह का यह पहला कान्क्लेव है।

इसका उद्देश्य भेड़, बकरी व सूकर पालन से जुड़े हितधारकों और पशुपालकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वैज्ञानिक तकनीक, नवीन शोध, व्यवसायिक अवसरों, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, विपणन व निवेश संभावनाओं को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक व तकनीकी सत्र, पशुपालक-उद्यमी संवाद, स्टार्टअप व नवाचार प्रस्तुतीकरण, उद्योग व संस्थागत प्रदर्शनी, वित्तीय एवं निवेश अवसरों पर चर्चा, सफल पशुपालकों के अनुभव साझा कार्यक्रम, प्रशिक्षण व क्षमता विकास सत्र आयोजित होंगे।

देश के विभिन्न प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स, वित्तीय संस्थाएं, स्वयं सहायता समूह और प्रगतिशील पशुपालक शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स