कई टोल प्लाजा पर गुप्त सॉफ्टवेयर से करोड़ों की वसूली, ED लखनऊ जोनल टीम ने 7 राज्यों में की रेड
एनएचएआई के टोल प्लाजाओं पर समानांतर एक दूसरा गुप्त सॉफ्टवेयर चलाकर वाहनों से करोड़ों की टोल वसूली के खेल के मामले में ईडी लखनऊ जोनल टीम ने 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर रेड की।

लखनऊ: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजाओं पर समानांतर एक दूसरा गुप्त सॉफ्टवेयर चलाकर वाहनों से करोड़ों की टोल वसूली के खेल के मामले में ईडी लखनऊ जोनल कार्यालय ने यूपी के वाराणारी समेत देश के सात राज्यों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की।
डिजिटल फरेंसिक जांच में जब्त मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों से कई टोल प्लाजा-विशेष पोर्टल, यूजर आईडी, पासवर्ड, लेनदेन का डेटा और आपसी बातचीत के रेकॉर्ड मिले हैं। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित व्यवस्था से कितनी रकम आधिकारिक खातों से बाहर रखी गई और उसका लाभ किस-किस को मिला।
ईडी की 14 ठिकानों पर छापेमारी
ईडीलकी टीम ने वाराणसी में काजी सराय के साईगांव स्थित सॉफ्टवेयर डिवेलपर अलोक कुमार सिंह के फ्लैट नंबर सी-106 में, गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित शिवा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक जैन के मकान नंबर 644 और सिविल लाइंस फ्रेंडस कॉलोनी स्थित शिवा बिल्डटेक के दूसरे निदेशक रोहित गुप्ता के मकान समेत राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश और कोलकाता स्थित कुल 14 ठिकानों पर तलाशी शुरू की।
टोल प्लाजाओं पर चलाई जा रही थी समानांतर व्यवस्था
एमपी में पूर्व विधायक संजय शर्मा की कंपनी नरसिंहपुर छिंदवाड़ा नेशनल हाइवे पर टोल वसूली का काम करती थी। ईडी के अनुसार जांच में सामने आया है कि कुछ टोल प्लाजाओं पर अधिकृत इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के साथ-साथ एक समानांतर और अनधिकृत व्यवस्था भी चलाई जा रही थी। इसके लिए Mobdata और Any नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था। ईडी का दावा है कि फरेंसिक जांच और NHAI के रेकॉर्ड से इन सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी पता चला है कि टोल संचालन से जुड़े लोगों के बीच सॉफ्टवेयर के लॉगिन, पोर्टल और लेनदेन संबंधी सूचनाएं साझा की जाती थीं।
यूपी एसटीएफ ने किया था खुलासा
22 जनवरी 2025 में यूपी एसटीएफ नेमिर्जापुरके अतरैला टोल प्लाजा पर कार्रवाई कर देशव्यापी टोल घोटाले का खुलासा किया था। इस मामले में वाराणसी के सॉफ्टवेयर डिवेलपर आलोक कुमार सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ की शुरुआती जांच में 42 टोल प्लाजा पर इसे इंस्टाल किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद
ईडी की 14 ठिकानों पर छापेमारी
ईडीलखनऊकी टीम ने वाराणसी में काजी सराय के साईगांव स्थित सॉफ्टवेयर डिवेलपर अलोक कुमार सिंह के फ्लैट नंबर सी-106 में, गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित शिवा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक जैन के मकान नंबर 644 और सिविल लाइंस फ्रेंडस कॉलोनी स्थित शिवा बिल्डटेक के दूसरे निदेशक रोहित गुप्ता के मकान समेत राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश और कोलकाता स्थित कुल 14 ठिकानों पर तलाशी शुरू की।
टोल प्लाजाओं पर चलाई जा रही थी समानांतर व्यवस्था
एमपी में पूर्व विधायक संजय शर्मा की कंपनी नरसिंहपुर छिंदवाड़ा नेशनल हाइवे पर टोल वसूली का काम करती थी। ईडी के अनुसार जांच में सामने आया है कि कुछ टोल प्लाजाओं पर अधिकृत इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के साथ-साथ एक समानांतर और अनधिकृत व्यवस्था भी चलाई जा रही थी। इसके लिए Mobdata और Any नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था। ईडी का दावा है कि फरेंसिक जांच और NHAI के रेकॉर्ड से इन सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी पता चला है कि टोल संचालन से जुड़े लोगों के बीच सॉफ्टवेयर के लॉगिन, पोर्टल और लेनदेन संबंधी सूचनाएं साझा की जाती थीं।
यूपी एसटीएफ ने किया था खुलासा
22 जनवरी 2025 में यूपी एसटीएफ नेरके अतरैला टोल प्लाजा पर कार्रवाई कर देशव्यापी टोल घोटाले का खुलासा किया था। इस मामले में वाराणसी के सॉफ्टवेयर डिवेलपर आलोक कुमार सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ की शुरुआती जांच में 42 टोल प्लाजा पर इसे इंस्टाल किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद में यह जानकारी आई कि इसे 200 से ज्यादा टोल प्लाजा पर इंस्टाल कर 100 करोड़ से ज्यादा का खेल किया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)