सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सड़क धंसने पर कहा कि अगर कहीं पर गुणवत्ता खराब होगी, तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा.

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी. साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि लेकिन अगर कहीं पर गुणवत्ता खराब होगी, तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर कोई सड़क धंसी है तो उसमें सुधार किया जाएगा. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है.केशव प्रसाद मौर्या ने 26 हजार बेसिक स्कूलों को बंद करने के अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सूप बोले तो बोले चलनी न बोले, क्योंकि सपा के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी. उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह की सरकार में राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे, उस समय नकल विरोधी अध्यादेश लाया गया था. लेकिन सपा की सरकार बनने के बाद अध्यादेश को वापस लेकर नकल करने की खुली छूट दे दी गई थी.
कोई स्कूल नहीं बंद कर रही बीजेपी सरकार
डिप्टी सीएम ने कहा है कि बीजेपी सरकार कोई स्कूल नहीं बंद कर रही है. आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूल विकसित किये जा रहे हैं, स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है, ड्रॉप आउट की संख्या कम हुई है. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों में उच्च गुणवत्ता का मिड डे मिल मिल रहा है, साथ ही निशुल्क कॉपी किताबें, ड्रेस और जूते मोजे दिए जा रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी आगे बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा है कि अखिलेश यादव को अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 2027 में उनके लिए अभी कुछ नहीं है.
कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना
सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश का सहारनपुर के प्रशासन और पुलिस ने अनुपालन किया है. कांग्रेस और सपा को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही विपक्षी दल इस मुद्दे पर कतई राजनीति न करें.
किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा मिलेगा. उन्होंने कहा कि बगैर देरी किए किसानों को मुआवजा दिए जाने के निर्देश सरकार ने दे दिए हैं.
पुरानी पेंशन बहाली पर बड़ा बयान
वहीं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों की मुलाकात और ज्ञापन के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा, उनकी जायज और उचित मांगों पर विचार किया जाएगा. सरकार शिक्षकों और छात्रों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है, जो उचित समाधान निकाला जा सकता है, उसे निकाला जाएगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)