कांग्रेस के पूर्व विधायक को विजिलेंस टीम ने लखनऊ से किया गिरफ्तार, एनआरएचएम घोटाले में वांछित
मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ दस दिन पहले विजिलेंस ने बलरामपुर में दवा व चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले को लेकर भी एफआईआर दर्ज की थी।

लखनऊ। बहराइच के पयागीपुर से कांग्रेस से विधायक रहे मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप को विजिलेंस की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ वर्ष 2021 में एनआरएचएम घोटाले से प्रभावित देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद केस दर्ज किया गया था।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से जुड़े घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विजिलेंस टीम ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। टीम उन्हें लखनऊ के वेव मॉल से गिरफ्तार करके मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ले गई। जहां से मुकेश श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया।
मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ दस दिन पहले विजिलेंस ने बलरामपुर में दवा व चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले को लेकर भी एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले एनआरएचएम घोटाले के एक अन्य मामले में सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर वह छूटे थे। विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच मुकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बिना काम कराए या आंशिक काम कराकर पूरा भुगतान लिया गया था। मामले में तत्कालीन सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
2021 में शासन ने दिए थे जांच के आदेश
एनआरएचएम घोटाले से प्रभावित देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद वर्ष 2021 में शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई। शासन से अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस ने बलरामपुर जिले में मुकदमा दर्ज कराया। विजिलेंस की एफआईआर में पयागपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव, तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. सत्यदेव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार, वरिष्ठ सहायक अजय कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता राम मनोरथ मौर्य, कनिष्ठ सहायक पूनम सिंह और आरपी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को नामजद किया गया है।
बिना काम कराए या आंशिक कार्य कराकर लिया पूरा भुगतान
एफआईआर के मुताबिक, मुकेश श्रीवास्तव और राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर कई अनुरक्षण कार्यों में या तो काम नहीं कराया या फिर आंशिक कार्य कराकर पूरा भुगतान प्राप्त कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविक प्रगति की अनदेखी करते हुए भुगतान किए गए।
एक वाहन के बदले तीन वाहनों का खर्च दिखाया
विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरवीएसके और सपोर्टिंग सुपरविजन योजना के तहत एक वाहन के संचालन के बदले तीन वाहनों की धनराशि निकाल ली गई। इस अनियमितता में तत्कालीन सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह की भूमिका भी जांच में सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि कई मामलों में टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। छपाई का काम बिना निविदा के कराया गया। टेंडर होने के बावजूद तत्कालीन सीएमओ ने एमओआईसी को छूट देकर वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया गया।
कई आरोपी अधिकारी हो चुके हैं सेवानिवृत्त
मामले में आरोपी बनाए गए तत्कालीन सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. सत्यदेव, डॉ. प्रवीन कुमार और अवर अभियंता राम मनोरथ मौर्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति में 10 से 25 फीसदी तक घूस लेने के आरोप
विजिलेंस जांच में आरोप है कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति वाउचरों के भुगतान के लिए 10 से 25 प्रतिशत तक रिश्वत ली जाती थी। बिना आवश्यक रजिस्टर तैयार किए भुगतान पास किए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 के दौरान बलरामपुर जिले के अस्पतालों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। वहीं वर्ष 2014 से 2019 के बीच आरपी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन द्वारा आंशिक कार्य कराकर पूरा भुगतान लिए जाने के साक्ष्य भी मिले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)