लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर शोक पुस्तिका पहुंची तो नम हुई सभी की आंखें, पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर ड्यूटी पर जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शोक पुस्तिका आते ही कार्यक्रम स्थल पर परिवारीजनों की आंखें नम हो गईं।

लखनऊ: लखनऊ महानगर पुलिस लाइंस में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के आयोजन के दौरान ड्यूटी पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का शोक रखा गया। शोक पुस्तिका आते ही कार्यक्रम स्थल पर परिवारीजनों की आंखें नम हो गईं। साथ आए रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बंधाया। कार्यक्रम के आखिर में मुख्यमंत्री ने परिवारीजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का वादा किया।
चार पुलिसकर्मियों की दुर्घटना में हुई मौत
जनपद जालौन की कोतवाली उरई में अमरीक सिंह ने 5 मई 2026 को मौसेरे भाई बिजेंदर सिंह के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिलने पर उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, सत्यभान सिंह के साथ सिपाही अशोक कुमार, प्रदीप कुमार कोतवाली से रवाना हुए थे। जनपद नूंह हरियाणा एमपी हाइवे पर घुलावट टोल प्लाजा के पास पुलिसकर्मियों की गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
ड्यूटी पर पिता ने भी दी थी प्राणों की आहूति
हरियाणा में हुई दुघर्टना में जान गंवाने वाले उपनिरिक्षक मोहित कुमार यादव कन्नौज आदमपुर उमेद के रहने वाले थे। उनकी शहादत में मां रेशमा, पत्नी शिवानी और भाई रोहित पहुंचे थे। पत्नी शिवानी ने बताया कि 4 मई को छुट्टी खत्म होने पर मोहित घर से निकले थे। 5 मई को ड्यूटी जॉइन की थी। देर रात घटना हो गई। मां रेशमा ने बताया कि मोहित के पिता उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह की भी ऑनड्यूटी 2013 में मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि बहु शिवानी को मृतक आश्रित में नौकरी दिलवाएंगे। मोहित के दो बेटे आयुष और इराज हैं।
बच्चों के सहारे कटेगा आगे का जीवन
हरियाणा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले उरई कोतवाली में तैनात सत्यभान सिंह फर्रुखाबाद विकासनगर बड्पुर के रहने वाले थे। उनकी शहादत में पत्नी अत्रकलि, बेटा मंजीत सिंह और विशाल पहुंचे थे। पत्नी ने बताया कि 4 मई की रात उनकी आखिरी बार पति से बात हुई थी। सत्यभान ने घर के हालचाल पूछे, फिर कॉल कट कर दी। अत्रकलि ने बताया कि बीएससी पास कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बड़े बेटे मंजीत को मृतक आश्रित में नौकरी दिलवाएंगे। बेटा विशाल और युवराज अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बेटी अमरजीत और परमजीत की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को देखकर वह आगे का जीवन गुजारेंगी।
दमकल वाहन चालक और फायरमैन की हुई मौत
नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र में स्थित ईलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में 4 अगस्त की रात भीषण आग लगने के बाद राहत कार्य के दौरान दीवार गिरने से दमकल वाहन के चालक तीर्थपाल और फायरमैन रोहित यादव समेत तीन कर्मी घायल हो गए। इलाज के दौरान तीर्थपाल और रोहित की मौत हो गई थी। तीर्थपाल सिंह की पत्नी मधुबाला, बेटा पारस, भाई प्रदीप और अंकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि छुट्टी खत्म होने पर 3 अगस्त को तीर्थपाल घर से निकले थे। रात करीब 1:30 बजे कॉल पर तीर्थपाल ने कहा कि पाच मिनट का रास्ता बचा है, पहुंचकर कॉल करता हूं। यह कहते हुए मधुबाला की आंखे नम हो गई। कहा पाच मिनट का रास्ता आज तक पार नहीं हो सका। बीटेक कर चुके बेटे पारस को मृतक आश्रित में नौकरी जॉइन करवाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)