‘CM फेस कौन है.. ये सबको पता है’, योगी का बयान… फिर केशव बोले- कोई भी CM बन सकता है…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री चेहरे पर पूछे गए सवाल को लेकर सीएम योगी ने कहा कि सीएम फेस कौन है और कौन नहीं, यह सब जानते हैं.

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार का दूसरा कार्यकाल पूरा होने वाला है और भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि तीसरी बार भी प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. लेकिन भाजपा के अंदरखाने सब कुछ ठीक चल रहा है, ऐसा साफ-साफ नहीं कहा जा सकता. इस बीच यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसे लेकर स्थिति योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में रस्साकशी देखने को मिली.एक चैनल से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि सीएम फेस कौन होगा, यह सबको पता है. उनका ये जवाब केशव मौर्य के उस बयान पर था, जिसमें मौर्य ने कहा था कि कमल का फूल सीएम फेस है. लेकिन इसके ठीक बाद उसी चैनल से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कह दिया कि सीएम कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा. मौर्य ने कहा कि योगी भी सीएम बन सकते हैं और कोई अन्य भी बन सकता है.
योगी बोले- कमल का फूल हमारी पहचान
एक इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ से जब सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यूपी में सीएम फेस कौन होगा और कौन नहीं, यह सब जानते हैं. योगी ने कहा कि कमल का फूल तो हमारी पहचान है.
सीएम योगी के इस बयान को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए संदेश माना जा रहा है. दरअसल केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम फेस के सवाल पर कहा था कि कमल का फूल ही सीएम चेहरा है.
सीएम योगी ने कहा कि कमल के फूल पर तो हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना ही है. मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूंगा.
केशव का भी आया बयान
केशव प्रसाद मौर्य ने भी सीएम फेस पर दोबारा टिप्पणी करते हुए कहा कि सीएम कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी सीएम हो सकते हैं और कोई अन्य भी सीएम बन सकता है.
मां के निधन पर क्या बोले योगी?
सीएम योगी से पूछा गया कि जब आपकी माताजी का देहांत हुआ, तो आप सभी काम निपटा कर हरिद्वार पहुंच गए पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए. इस पर सीएम योगी ने कहा कि यही संन्यासी धर्म है.
सीएम योगी ने कहा कि मैं पार्टी का एक सामान्य सिपाही हूं. विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ हूं. सीएम योगी ने कहा कि मैं मूल्यों और आदर्शों की राजनीति में विश्वास रखता हूं. अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि हम उन मूल्यों और आदर्शों के प्रति अडिग हैं.
सीएम बोले- मेरे वस्त्रों से चिढ़ है तो होने दीजिए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मुझे अपने देश और धर्म पर गौरव की अनुभूति होती है. अगर कोई ये कहे कि आप इन्हें छोड़ दीजिए, तो मैं कहूंगा कि रहने दो. हमें किसी की मेहरबानी नहीं चाहिए. मेरे वस्त्रों से किसी को चिढ़ होती है, तो होने दीजिए.’
सीएम योगी ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा इसकी चिंता नहीं करता. मैं किसी के कारण अपना वस्त्र तो नहीं उतारूंगा. मैं जापान गया था, वहां भी यही वस्त्र पहनकर गया था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)