'नैमिष नगर' और 'वरुण विहार' का CM योगी आज शुभारंभ करेंगे, भूखंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए कीमत
सीएम योगी आदित्यनाथ एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार टाउनशिप का भूमि पूजन कर 4,526 भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू करेंगे। 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आवेदन खुले रहेंगे।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अपने खुद के घर का सपना देख रहे लोगों की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) लगातार नई-नई योजनाएं धरातल पर उतार रही है। इसी के चलते LDA की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना 'नैमिष नगर' और 'वरुण विहार' का शुभारंभ आज CM योगी आदित्यनाथ करेंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री दोनों टाउनशिप योजनाओं का भूमि पूजन कर भूखंडों की पंजीकरण प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही LDA की पांच नई अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी मौके पर शिलान्यास किया जाएगा।
बता दें कि दोनों योजनाओं में कुल 4,526 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। आम नागरिक 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक एक माह के भीतर इन भूखंडों के लिए आवेदन कर सकेंगे। दोनों योजनाओं को लगभग 12,600 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।
वरुण विहार योजना में 2,800 प्रति वर्ग फीट निर्धारित की गई दर
आगरा एक्सप्रेसवे क्षेत्र के पास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना में मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 112.5 वर्ग मीटर से लेकर 450 वर्ग मीटर तक के कुल 2,847 भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एलडीए ने इस योजना में आवासीय जमीन की दर 2,800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की है।
नैमिष नगर योजना में 3,800 प्रति वर्ग फीट दर हुई तय
सीतापुर रोड पर स्थित नैमिष नगर योजना में कुल 1,679 भूखंडों की पेशकश की गई है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत 72 वर्ग मीटर के 197 भूखंड, 112.5 वर्ग मीटर के 524 भूखंड, 162.5 वर्ग मीटर के 520 भूखंड, 200 वर्ग मीटर के 299 भूखंड, 288 वर्ग मीटर के 103 भूखंड, 450 वर्ग मीटर के 30 भूखंड शामिल हैं। इस योजना में भूखंडों की कीमत 3,800 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित की गई है।
आगरा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा वरुण विहार
वरुण विहार टाउनशिप को सीधे कनेक्टिविटी देने के लिए एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे से योजना में उतरने के लिए एक विशेष रैंप बनाने का प्रस्ताव यूपीडा (UPEIDA) और शासन को भेजा है। वर्तमान में लोगों को सर्विस रोड से होकर जाना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत लखनऊ या अन्य जनपदों से आने वाले वाहन सीधे एक्सप्रेसवे से रैंप के जरिए टाउनशिप में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, वापसी के लिए सर्विस रोड का ही उपयोग करना होगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रूट डायवर्जन जारी
भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते मोहान रोड, किसान पथ और आगरा एक्सप्रेसवे के आसपास के कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है, जिसके तहत आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से वाहन घुरघुरी तालाब, मोहान रोड या मलिहाबाद होकर निकल सकेंगे। वहीं, खुशहालगंज किसान पथ अंडरपास से वाहन बबुरियाखेड़ा किसान पथ अंडरपास के बजाय घुरघुरी तालाब, मोहान रोड या बुद्धेश्वर मार्ग से गुजरेंगे।
इसके साथ ही इस डायवर्जन के चलते मौंदा चौराहा से यातायात घुरघुरी तालाब, मोहान रोड या बुद्धेश्वर की ओर भेजा जाएगा। बबुरियाखेड़ा किसान पथ अंडरपास से वाहन यू-टर्न लेकर आगे बढ़ेंगे। बड़ागांव, कठहिंगरा, भलिया और झलियामऊ आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों को मोहान रोड, घुरघुरी तालाब और कठहिंगरा गांव के वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)