UP की बड़ी खबर

लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर भागा शाहनवाज, पुलिस ने दबोचा

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। बताया जाता है कि युवती और आरोपी कार चालक युवक एक साल से रिलेशनशिप में थे।

Gaurav Dwivedi
September 16, 2026
3 min read
लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर भागा शाहनवाज, पुलिस ने दबोचा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लापरवाही से वाहन चलाकर हिट एंड रन से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में बेखौफ वाहन चालकों पर हो रही कार्रवाई के बीच इसी से जुड़ा एक नया मामला लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गोमतीनगर विस्तार में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार मामूली विवाद के बाद महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया।

इस मामले में पुलिस ने महिला को पहले अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घायल युवती की पहचान अनामिका और आरोपी कार चालक की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवती और आरोपी कार चालक युवक एक साल से रिलेशनशिप में थे।

घटना का वीडियो आया सामने

दरअसल, ये पूरा मामला गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास का है। बताया जाता है कि पार्क के गेट के बाहर सफेद रंग की वरना कार सवार चालक शहनवाज से युवती का कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद चालक कार में बैठकर भागने लगा। इसी बीच कार के सामने युवती आई तो बेखौफ कार चालक शहनवाज ने अपनी कार को रोकने के बजाए तेजी के साथ आगे बढ़ा दी। इस घटना से जुदा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के बोनट पर लटकी युवती को देखकर भी चालक ने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ा दी। कार की जोरदार टक्कर लगने से युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

नाम छिपाकर एक साल से रिलेशनशिप में था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक शहनवाज घायल युवती अनामिका के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग में था। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी शहनवाज अपना असली नाम छिपाकर और खुद को यश ठाकुर बताकर युवती से जुड़ा था। बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती चाय पीने गई थी। इसी दौरान उसने शहनवाज को दूसरी लड़की के साथ देखकर पहचान लिया। शुरुआती कहासुनी के बाद आरोपी का असली नाम शहनवाज युवती के सामने आया, जिसके बाद दोनों में विवाद और बढ़ गया और आरोपी ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की। इसी बीच जब युवती उसे रोकने के लिए आगे आई तो शहनवाज युवती पर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गया।।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

बताया जाता है कि घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन कार चालक शहनवाज युवती को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्‍ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर

यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।

पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।