UP की बड़ी खबर

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Gaurav Dwivedi
September 29, 2026
2 min read
यूपी एमएलसी चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद से झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

यूपी में शिक्षक एवं स्नातक कोटे की एमएलसी की 11 सीटों और राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आज से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एमएलसी के नामांकन की प्रक्रिया संबंधित सीटों के मंडल मुख्यालयों पर होगी।

इन सीटों पर होगा चुनाव

विधान परिषद में स्नातक कोटे की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीटों पर चुनाव होना है। वहीं, शिक्षक कोटे की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर प्रतिनिधि चुना जाना है। इनके लिए नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, झांसी, बरेली एवं गोरखपुर में संचालित होगी।

यूपी में विधान परिषद (MLC) की खाली हो रही 11 एमएलसी सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आएंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्‍ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर

यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।

पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.