सीएम योगी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने किया स्पष्ट
यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। यूपी चुनाव प्रभारी विनोज तावड़े ने मीडिया से बातचीत में इशारा किया।

लखनऊ: यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूत संगठन के बलबूते और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जाएगा। यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत में इस बारे में इशारा किया।
विनोद तावड़े ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी के विकास की गति को रफ्तार दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के विकास को गति देने वाले सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देशन में एनडीए कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर यूपी में जीत हासिल करेंगे।
नवीन भी बता चुके हैं योगी को चेहरा
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का पूरा फोकस संगठन की मजबूती पर है। साथ ही सरकार के विकास और कामकाज को भी चुनाव का आधार बनाने की तैयारी है। इससे पहले ज्यादातर शीर्ष नेता यह बात कह चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यूपी का चुनाव योगी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। अब तावड़े ने भी इस ओर इशारा कर दिया है। तावड़े शनिवार को बिना किसी तामझाम के लखनऊ पहुंचे। उनका फोकस 2027 का विधानसभा चुनाव है। मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने 2027 के चुनाव पर बोला और उसके बाद प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक में चुनाव तैयारियों का फीडबैक लिया।
विकास को मुद्दा बनाएं
तावड़े ने शाम को प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में तैयारियों और योजना के बारे में पूछा। बैठक में आठ में से सात महामंत्री शामिल हुए। दिलीप पटेल आकस्मिक कारणों से शामिल नहीं हो सके। तावड़े ने पूछा कि विधानसभा चुनाव के लिए क्या तैयारी है और क्या मुद्दे होने चाहिए। महा मंत्रियों ने फीडबैक दिया कि विपक्ष लगातार इस चुनाव को जाति पर केंद्रित करने की कोशिश कर रहा है। वह पीडीए को ही मुद्दा बनाएगा।
बूथ स्तर पर संगठन होगा मजबूत
महा मंत्रियों ने कहा कि ऐसे में हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि पीडीए का जवाब विकास से दिया जाए। विकास को मुद्दा बनाने की कोशिश होनी चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का सुझाव आया। साथ ही महामंत्रियों ने यह सुझाव भी दिया कि पुराने लोग और विचारधारा से जुड़े लोगों को भी संगठन में जोड़कर आगे किया जाना चाहिए।
दोनों डिप्टी सीएम से मिले विनोद
तावड़े ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। हालांकि यह औपचारिक मुलाकात बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
हटवाई होर्डिंग, पार्टी दफ्तर में स्वागत
विनोद तावड़े शनिवार को करीब दो बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने खुद संदेश दिया था कि उनके स्वागत में बड़ी-बड़ी होर्डिंग न लगाई जाए और रास्ते न रोके जाए। कुछ जगह कार्यकर्ताओ ने होर्डिंग लगाई थी। उनको पहले ही उतरवा लिया गया था। पार्टी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री सगठन धर्मपाल सिंह, महामंत्री संजय राय, कार्यालय प्रभारी गोविद नारायण शुक्ला समेत वरिष्ठ नेताओं ने तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद अन्य नेताओ और पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया।
सपा के PDA का मतलब 'पराया धन अपना' : तावड़े
विनोद तावड़े ने सपा के पीडीए पर हमला बोला। उन्होंने कड़ा कि इनके पीडीए का मतलब है 'पराया धन अपना'। अब एनडीए और यूपी की जनता इनको ऐसा नहीं करने देगी। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सपा को घेरा। रुपये, पैसे और जमीन जायदाद के साथ ही उन्होने स्त्रीधन का भी जिक्र किया। इशारा किया कि बीजेपी जमीन जायदाद पर कब्जे और महिला सुरक्षा को भी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों के संबंध में संदेश साफ किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)