खबर युग

चुनावी मोड में BJP, 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान

बीजेपी की ओर से 3 राज्यों के नए प्रभारी के ऐलान से पहले कल सोमवार को पार्टी प्रमुख नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का गठन किया. नई टीम में व्यापक बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को शामिल किया गया.

Gaurav Dwivedi
August 18, 2026
3 min read
चुनावी मोड में BJP, 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है. पार्टी ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम बनाने के बाद आज मंगलवार को 3 राज्यों के नए प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है जबकि सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. वहीं गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया.पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले विनोद तावड़े के पास उत्तर प्रदेश का प्रभार रहेगा. उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब कुछ महीने बाद यहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं. तावड़े इस समय राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह- प्रभारी बनाया गया है.

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. यह राज्य भी बीजेपी के लिए खासा अहम है क्योंकि यहां अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं.

गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है. चुग इस समय राज्यसभा सांसद हैं और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भी हैं. यहां भी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाद अगले साल के अंत में चुनाव कराया जाना है.

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान

बीजेपी की ओर से 3 राज्यों के नए प्रभारी के ऐलान से पहले कल सोमवार को पार्टी प्रमुख नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का गठन किया. नई टीम में व्यापक बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को शामिल किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महासचिव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व पदाधिकारी राम माधव को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया.

पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी में 65 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा गई है जिसमें 51 नए हैं. इनमें से 6 की उम्र 40 साल से कम है तो 15 लोगों की उम्र 40-49 साल के बीच है. 21 लोग 50-59 साल के बीच में हैं.

पीयूष गोयल बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

पार्टी के अनुसार, पदाधिकारियों में 12 महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदायों के छह नेता भी शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह फेरबदल 2029 तक होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले आम चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. गोयल अकेले ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें पार्टी की नई टीम में शामिल किया गया है. बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बनाए रखा है, जो पार्टी में एक अहम पद माना जाता है. वहीं पार्टी ने अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख पद से हटाकर उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नियुक्त किया है. गुजरात के हेमांग जोशी को सांसद तेजस्वी सूर्या की जगह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का नया अध्यक्ष बनाया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स