अमेठी के अंकित कश्यप हत्याकांड में परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, एक करोड़ मुआवजा, नौकरी और एनकाउंटर की रखी डिमांड
अमेठी जिले के गौरीगंज में अंकित कश्यप की निर्मम हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया। मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
अमेठी: अमेठी के अंकित कश्यप हत्याकांड में मृतक के परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़ गए हैं। परिजनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अंकित का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
परिवार ने प्रशासन के सामने रखी डिमांड
परिवार की मांग है कि मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा हो।
परिजनों को समझाने का प्रयास जारी
मांगों को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर कायम थे और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि गौरीगंज के वार्ड नंबर-17 पूरे बान सिंह निवासी अंकित कश्यप की निर्मम हत्या के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है, लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। अब सभी की निगाहें प्रशासन और शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)