15 घंटे, पांच टीमें और 110 CCTV… अलीगढ़ पुलिस ने लापता 4 नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद किया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गायब हुईं चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत सकुशल बरामद कर लिया है. मथुरा के वृंदावन से मिलीं ये लड़कियां घरेलू कारणों से घर छोड़कर गई थीं. पुलिस टीम ने 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से 15 घंटे में उन्हें खोज निकाला.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस को घर से गायब नाबालिग लड़कियों को बरामद करने में सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत चारों लड़कियों को सकुशल बरामद किया. बरामद की गई लड़कियां 7, 8, 9 और 10 क्लास की छात्रा है. बरामद लड़कियों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है. पुलिस टीम ने लगभग 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद लड़कियों को बरामद किया है.पुलिस के मुताबिक, चारों लाडकियों को मथुरा जिले के वृंदावन से सकुशल बरामद किया गया है. SSP के निर्देश पर लापता लड़कियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था. SSP ने पुलिस टीम को ₹25000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया.अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली अंतर्गत ग्राम अहमदपुरा की चार नाबालिग लड़कियां जिनकी उम्र 12 से 15 वर्ष है, 20 क जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट घर से बिना बताए गायब हो गईं. ये लड़कियां 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा की छात्राएं हैं. परिजनों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी.
15 घंटे में पुलिस को मिली सफलता
SSP नीरज जादौन के निर्देश पर तुरंत पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया. ऑपरेशन स्माइल के तहत तलाश शुरू की गई. पुलिस टीम ने लगभग 110 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की पड़ताल की और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाई. लगभग 15 घंटे के अंदर चारों लड़कियों को जनपद मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया.
लापता चार लड़कियां बरामद
SSP नीरज जादौन ने सफल टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियां परिजनों की डांट या घरेलू कारणों से घर से चली गई थीं, कोई अपहरण जैसी घटना नहीं हुई है. पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया होगा. एसपी ने कहा कि उनके माता-पिता और बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी जिससे कि आगे एक घटना ना हो सके.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)