सपा में अंदरूनी कलह तेज, रुचि वीरा विवाद के बीच कमाल अख्तर ने छोड़ा मुख्य सचेतक पद
उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सपा विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा से कथित अनबन को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है. अखिलेश यादव के दखल के बाद यह कदम उठाया गया, जिससे पार्टी के भीतर और यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अख्तर ने अध्यक्ष का फैसला स्वीकारने की बात कही.

उत्तर प्रदेश की सियासत और समाजवादी पार्टी (सपा) में अंदरूनी कलह तेज हो गई है. मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा के कद्दावर विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस अचानक उठाए गए कदम के बाद सपा विधानमंडल दल और प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को पिछले दिनों मुरादाबाद के वर्तमान सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर के बीच हुई कथित अनबन से जोड़कर देखा जा रहा है.इस विवाद के बाद लखनऊ में पार्टी आलाकमान ने दोनों नेताओं को तलब कर एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई थी. इस बैठक के ठीक बाद आज कमाल अख्तर के इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया है.
अध्यक्ष का फैसला सर्वोपरि…बोले कमाल अख्तर
इस्तीफे के बाद बातचीत करते हुए विधायक कमाल अख्तर ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भी फैसला लिया है, वह हमें मंजूर है, हम पार्टी के वफादार और सच्चे कार्यकर्ता हैं.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर ही मैंने आज अपने पद से यह इस्तीफा सौंपा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन के भीतर संतुलन बनाने के लिए आलाकमान ने यह बदलाव किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सपा मुखिया आने वाले दिनों में मुरादाबाद की इस अंदरूनी सियासत को कैसे संभालते हैं?
पार्टी के लिए काम करता रहूंगा… बोले विधायक
कामल अख्तर ने बातचीत की दौरान कहा कि मैंने पार्टी के लिए काम करता हूं. मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं है. हम पार्टी को बढ़ाने के लिए काम करे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो मुझसे कहा है कि वह फैसला मैंने लिया है और मैं पार्टी के लिए जिस तरीके से कार्य करता हूं. वैसे ही करता रहूंगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)