शिवपाल यादव के दौर का अंत, लोहिया ट्रस्ट के नए अध्यक्ष बने अखिलेश यादव, जानिए क्या हैं इस फैसले के मायने
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लोहिया ट्रस्ट का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले 2017 से ट्रस्ट की कमान शिवपाल सिंह यादव संभाल रहे थे।

लखनऊः लोहिया ट्रस्ट की कमान भी अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव संभालेंगे। ट्रस्ट की बैठक में सभी सदस्यों ने अखिलेश के नाम पर अपनी सहमति जताई। 2017 से ट्रस्ट की कमान शिवपाल सिंह यादव संभाल रहे थे।
बता दें कि 2017 में यूपी चुनाव से पहले परिवार में हुए विवाद के समय मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को हटाकर शिवपाल को लोहिया ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया था।
शिवपाल यादव भी बैठक में थे मौजूद
लोहिया ट्रस्ट की बैठक में जब अखिलेश को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया, उस समय शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। बैठक में दीपक मिश्रा, आदित्य यादव, राम नरेश यादव, राम सेवक यादव, वीरपाल यादव और राजेश यादव ने अखिलेश के नाम पर सहमति जताई। लोहिया ट्रस्ट 1992 में समाजवादी पार्टी के बनने से भी पहले गठित किया गया था। यह ट्रस्ट पार्टी के लिए फंड जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इसके साथ ही लंबे समय तक समाजवादी राजनीति और लोहियावादी नेताओं के लिए यह काफी महत्वपूर्ण मंच रहा है।
जानिए इस फैसले का क्या है सियासी संदेश
2027 के चुनाव से ठीक पहले हुए इस फैसले का सबसे बड़ा सियासी संदेश यही माना जा रहा है कि समाजवादी परिवार और पार्टी से जुड़े प्रमुख संस्थागत मंच अब अखिलेश के नेतृत्व में एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं। 2017 में जहां परिवार के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर टकराव था, वहीं 2026 में अब तस्वीर काफी अलग है।
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर बोला हमला
अखिलेश यादव के लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने के बाद अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। यूपी सरकार में मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने चाचा पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही राजभर ने पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि शिवपाल ने सपा को चोर-उचक्कों और माफियाओं की पार्टी कहा था। उन्होंने कहा कि शिवपाल बीजेपी के साथ थे और अलग पार्टी भी बनाई थी, तो अखिलेश उन पर कैसे विश्वास कर लेते।
अखिलेश यादव धीरे-धीरे पार्टी के सभी अधिकार अपने हाथ में ले रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)