अखिलेश यादव बोले- अधिकारी अगर पार्टी वर्कर बनेंगे तो जेल जाने की तैयारी रखें
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर धांधली और वोटर लिस्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया. साथ ही अधिकारियों को राजनीतिक कार्यकर्ता बनने पर जेल की चेतावनी दी और शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है. अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अधिकारी बनकर रहें… अगर वे राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे तो उन्हें जेल जाने की तैयारी रखनी चाहिए. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है.पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार मुख्यमंत्री जी की कुर्सी छीनने जा रही है… कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री कुछ भी कह सकते हैं. सपा प्रमुख ने आजम खान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने आजम खान साहब के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है. उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार काम करती रहेगी. अखिलेश यादव ने आरक्षण, हक और सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि ये केवल समाजवादी पार्टी दे सकती है.
वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी पर आरोप
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी और धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बिना बेईमानी और धांधली के चुनाव नहीं जीत सकती. अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी नेताओं के पास वोटर लिस्ट है. उन्होंने सवाल किया कि सरकार के मंत्रियों के पास वोटर लिस्ट कहां से आ गई? अखिलेश के मुताबिक, हर जगह मंत्रियों के वॉयस मैसेज जा रहे हैं.
शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का वादा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपाई श्रद्धा और आस्था से भी खिलवाड़ कर देते हैं. अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षामित्रों से जुड़ी आधी-अधूरी योजना भी बीजेपी ने ही शुरू की थी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षामित्रों को पूरा शिक्षक बनाकर सरकारी नौकरी देने का काम करेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)