खबर युग

आगरा में पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, ऊपर से कर दिया प्लास्टर! केस पढ़कर सोनम रघुवंशी और सिया को भूल जाएंगे

आगरा में 44 वर्षीय सुरेंद्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में दफनाकर ऊपर प्लास्टर करवा दिया और करीब 45 दिनों तक पति की गुमशुदगी का नाटक करती रही।

Gaurav Dwivedi
July 4, 2026
3 min read
आगरा में पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, ऊपर से कर दिया प्लास्टर! केस पढ़कर सोनम रघुवंशी और सिया को भूल जाएंगे

आगरा: मध्य प्रदेश के चर्चित सोनम रघुवंशी और मेरठ के मुस्कान हत्याकांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के आगरा से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप है। आरोप है कि शव दफनाने के बाद फर्श पर प्लास्टर करा दिया गया और करीब डेढ़ महीने तक पति के लापता होने का नाटक किया गया। पुलिस ने फर्श खुदवाकर कंकाल बरामद किया है और मामले की जांच जारी है।

18 मई से लापता था सुरेंद्र

सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा पत्नी रूबी, दो बच्चों और मां के साथ रहते थे। मृतक के भाई अनिल शर्मा के अनुसार, 18 मई को रूबी ने फोन कर बताया कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है, इसलिए बच्चों और मां को अपने साथ ले जाएं। इसके बाद उसने कहा कि सुरेंद्र घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। जिसके बाद अनिल शर्मा ने थाना सिकंदरा में सुरेंद्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी।


पुलिस के साथ खोजबीन का करती रही नाटक

परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र की तलाश के दौरान रूबी पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखने जाती रही और कॉलोनी में पति के लापता होने पर रोने-बिलखने का नाटक भी करती रही। हालांकि, उसके बयानों में लगातार विरोधाभास मिलने पर परिवार को शक होने लगा।

बैंक स्टेटमेंट से गहराया शक

अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। इससे उनका संदेह और बढ़ गया। लगातार पूछताछ के बाद उन्होंने रूबी को भरोसा दिलाया कि सच बताने पर उसका साथ देंगे। इसके बाद रूबी ने घर बुलाकर कहा कि सुरेंद्र बाथरूम में है।

बाथरूम की खुदाई में मिला कंकाल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम के फर्श की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

कैसे की हत्या

डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरेंद्र नशे का आदी था। वह शराब के साथ-साथ नशे की गोलियां भी खाता था। हत्या वाले दिन रूबी ने सुरेंद्र को नशे की गोलियों की ओवरडोज दे दी। इसके बाद उसकी हत्या करके बाथरुम में उसके शव को गाढ़ दिया था। अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।

पत्नी हिरासत में

पुलिस ने रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस सभी तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है।

इलाके में सनसनी

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस वारदात को लेकर हैरानी जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स