खबर युग

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले आए सामने, सीएम योगी ने H1N1 जांच को फ्री करने का दिया निर्देश

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा कि संक्रमितों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। बता दें कि सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

Gaurav Dwivedi
September 4, 2026
3 min read
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले आए सामने, सीएम योगी ने H1N1 जांच को फ्री करने का दिया निर्देश

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा-ए H1N1 के मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। तेजी से सामने आ रहे मामलों के बीच एक ओर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है तो वहीं, दूसरी ओर गुरुवार को लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बताया जाता है कि सामने आए नए संक्रमितों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। इनमें से 2 मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 7 सामान्य लक्षण वाले मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।

अस्पतालों में भर्ती 4 मरीज हुए डिस्चार्ज

राहत की बात यह रही कि अस्पतालों में पहले से भर्ती 4 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में जिले में स्वाइन फ्लू के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 43 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के लिए सुकून देने वाली बात यह भी रही कि गुरुवार को जिले में डेंगू का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को आगाह किया है कि बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तत्काल अपनी आरटी-पीसीआर जांच कराएं।

लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं RT-PCR जांच: CMO

सीएमओ डॉ. एन.बी. सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की गाइडलाइन का हवाला देते हुए आम लोगों से H1N1 के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार के साथ सीने में दर्द होना, सांस फूलना, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी आना, ब्लड प्रेशर का अचानक कम होना, नाखूनों का रंग नीला पड़ना और बलगम में खून आना जैसे लक्षण गंभीर स्थिति के संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज की अविलंब 'रियल टाइम आरटी-पीसीआर' जांच कराई जानी चाहिए और बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी को केवल बुखार, जुकाम, गले में खराश या फ्लू के सामान्य लक्षण भी हों, तो वे इसे सामान्य मौसमी बदलाव समझकर टालने के बजाय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सीय परामर्श लें।

CM योगी के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

आपको बताते चलें कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ते इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) और मौसमी फ्लू की स्थिति को लेकर हाईलेवल समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सीएचसी और पीएचसी पर H1N1 की जांच पूर्णतः निःशुल्क कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निजी जांच केंद्रों द्वारा तय सरकारी दरों से अधिक शुल्क वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में दवाओं, टेस्टिंग किट और आइसोलेशन वार्डों की पर्याप्त व्यवस्था रखने, गंभीर मरीजों के लिए अलग आईसीयू वार्ड आरक्षित करने तथा आशा व एएनएम के सहयोग से घर-घर जाकर संभावित मरीजों की सघन पहचान करने के निर्देश जारी किए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स