खबर युग

यूपी में 70 वर्ष की आयु तक सरकारी डॉक्टर दे सकेंगे सेवाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू

यूपी में सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने 70 साल की उम्र तक सरकारी डॉक्टरों से सेवा लिए जाने की तैयारी शुरू की है।

Gaurav Dwivedi
September 9, 2026
2 min read
यूपी में 70 वर्ष की आयु तक सरकारी डॉक्टर दे सकेंगे सेवाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर रिटायर होने के बाद 70 साल की आयु तक पुनर्नियुक्ति के जरिए अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इसको लेकर सरकार के स्तर पर आदेश जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने पुनर्नियुक्ति की आयु सीमा में वृद्धि पर सहमति दे दी है। पहले सरकारी डॉक्टरों के पुननियुक्ति की आयु सीमा 65 वर्ष थी। इसमें अब पांच साल की वृद्धि की जा रही है।

डिप्टी सीएम का आया बयान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सकीय संवर्ग है। इसमें चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। ये सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देते हैं। योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने का अवसर मिलने से उनके लंबे अनुभव का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।

क्या होगा फायदा?

डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति की आयु सीमा में वृद्धि का लाभ मरीजों को मिल सकेगा। अनुभवी डॉक्टरों के जरिए मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी का मामला लगातार उठता रहा है। डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ने से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि अनुभवी डॉक्टरों के रहने से अस्पतालों को भी फायदा होगा। इससे स्पेशलाइज्ड चेकअप, मरीजों की जांच और इलाज में फायदा मिल सकता है। ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी यह फैसला मददगार साबित होगा।

अपर मुख्य सचिव जारी करेंगे आदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुसार, मामले में अपर मुख्य सचिव स्तर पर आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार का फोकस शहर के अस्पतालों के साथ सीएचसी और पीएचसी में अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता कराना है। इससे इन इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टर मिल सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स