यूपी में आज 7 अफसरों की विदाई, तीन IAS और चार PCS अधिकारी हो रहे रिटायर! जल्द होगा फेरबदल
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तीन IAS और चार PCS अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक महकमे में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और चार प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायर होने के बाद कई महत्वपूर्ण पद खाली होंगे, जिन्हें भरने के लिए जल्द प्रशासनिक फेरबदल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
ये तीन IAS अधिकारी हो रहे हैं सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त होने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों में वर्ष 2009 बैच के श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही, वर्ष 2012 बैच के विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) डॉ. दिनेश चंद्र तथा वर्ष 2018 बैच के अपर आयुक्त, झांसी उमाकांत त्रिपाठी शामिल हैं।
मार्कंडेय शाही वर्ष 2019 में प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान स्कूलों के औचक निरीक्षण और कई प्रशासनिक फैसलों को लेकर वे काफी चर्चा में रहे थे।
डॉ. दिनेश चंद्र कानपुर देहात, बहराइच, सहारनपुर और जौनपुर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जौनपुर में जिलाधिकारी रहते हुए उनके शीर्षासन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसने उन्हें प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना दिया था।
उमाकांत त्रिपाठी का प्रशासनिक सफर भी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने नायब तहसीलदार के रूप में सेवा शुरू की और बाद में उत्तर प्रदेश राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पहुंचे। वर्तमान में वे झांसी मंडल में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
चार PCS अधिकारी भी आज होंगे रिटायर
प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के जिन अधिकारियों की आज सेवानिवृत्ति हो रही है, उनमें रवि शंकर सिंह, महेश प्रकाश, भगवान शरण और बच्चू सिंह शामिल हैं।
जल्द हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद खाली होने वाले पदों पर जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएंगी। शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है और आने वाले दिनों में अधिकारियों के तबादलों और नई तैनातियों की सूची जारी हो सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)