राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 7 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों के जेल से बाहर आने पर लगा विराम
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ बुधवार सुबह अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ बुधवार सुबह अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने भर से अब आरोपियों के डिफॉल्ट बेल पाने की संभावना खत्म हो गई है. चढ़ावा चोरी मामले में पिछले करीब तीन महीने से जेल में बंद तीन और आरोपितों के जेल से बाहर आने पर विराम लग गया था.स्पेशल कोर्ट ने अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय और लवकुश मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने सोमवार को अविनाश शुक्ल, रमाशंकर मिश्र और मनीष यादव की भी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी. इसके बाद शेष बचे दो अन्य आरोपितों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज को इसी कोर्ट में होनी है.
आरोपियों के खिलाफ जून में हुई थी FIR
हाल के दिनों में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला खासा चर्चा में रहा है. इस मामले में आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर बैंक कर्मियों और मंदिर के कुछ स्टाफ की मिलीभगत से दानपात्रों पैसे चुराते थे. जून के महीने में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT गठित की थी. इसके बाद 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.
CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की घटना
एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि काउंटिंग रूम के सीसीटीवी फुटेज में 105 बार चोरी की घटना सामने आई हैं, जहां अनधिकृत रूप से कैश को हटाया या छिपाया गया. शुरुआत में सिर्फ 70 घटनाओं का अंदेशा था. फुटेज में आरोपी नोटों की गड्डियों को जेबों और जूतों में छिपाते नजर आए हैं. जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से अब तक करीब 79.85 लाख कैश बरामद किया है. यह रकम उन्होंने अपने घरों, शौचालयों और भूसे के ढेरों में छिपा रखी थी.
आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
अयोध्या की विशेष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपियों अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय और लवकुश मिश्र की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. आरोपियों में मुख्य रूप से कैश काउंटिंग के लिए तैनात बैंक कर्मचारी, सुपरवाइजर सुभाष श्रीवास्तव और ट्रस्ट के महासचिव के पूर्व ड्राइवर रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर
यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।
यूपी एमएलसी चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
