6 लाख की सुपारी, शूटर और खाकी वाला प्रेमी… पत्नी का खूनी प्लान बेनकाब, बाल-बाल बची पति की जान
लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति अनुराग शुक्ला को रास्ते से हटाने के लिए अपने कांस्टेबल बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सुपारी दे दी.

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में अनुराग शुक्ला पर हुई जानलेवा फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह वारदात किसी रंजिश में नहीं, बल्कि पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बनने पर अंजाम दिया गया था. इस वारदात की साजिश खुद अनुराग की पत्नी आशी मिश्रा ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी. दोनों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 6 लाख रुपये में शूटर हॉयर किए थे.मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक आशी मिश्रा का बॉयफ्रेंड नितिन राणा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है. डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम और अलीगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल एक आरोपी मनोज राजपूत अभी फरार है. उसकी तलाश कराई जा रही है.
20 दिन पहले हुई थी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक अनुराग शुक्ला पर 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे अलीगंज थाना क्षेत्र में पुरनिया चौराहे के पास गोली चलाई गई थी. गनीमत रही कि गोली अनुराग के दाहिने हाथ में लगी और वह जिंदा बच गए. उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पहला शक अनुराग की पत्नी आशी पर ही हुआ. वहीं जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)