खबर युग

6 क्षेत्रीय प्रभारी, 7 मोर्चा प्रभारी… यूपी बीजेपी में नई जिम्मेदारियों का ऐलान, किसे क्या मिला?

यूपी में BJP ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 6 क्षेत्रीय और 7 मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की है. वहीं गोविंद नारायण शुक्ला को भी अहम जिम्मेदारी दी है.

Gaurav Dwivedi
August 8, 2026
2 min read
6 क्षेत्रीय प्रभारी, 7 मोर्चा प्रभारी… यूपी बीजेपी में नई जिम्मेदारियों का ऐलान, किसे क्या मिला?

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभा राजनीति दल तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं बीजेपी भी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की पूरी तैयारी कर रही है. इस बीच पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है.जानकारील के मुताबिक यूपी बीजेपी में नई जिम्मेदारियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 6 क्षेत्रीय प्रभारियों और 7 मोर्चा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है.

अलग-अलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को उतारा

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को उतारा है. जिसमें प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां शामिल हैं. पार्टी ने जातीय, क्षेत्रीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिया गया है.

क्षेत्रीय प्रभारियों के नाम

  • रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, पश्चिम

  • गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री, ब्रज

  • शंकर लोधी, प्रदेश महामंत्री, कानपुर

  • दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री, अवध

  • रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी

  • अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर

मोर्चा प्रभारियों के नाम

  • राजेंश चौधरी, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा

  • संजय राय, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा

  • डॉ.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा

  • कामेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा

  • डॉ. प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा

  • देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चाशंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष

गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी

इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित बीजेपी ऑफिस के लिए मुख्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है.

यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी

इसके अलावा यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, अर्चना मिश्रा को मन की बात का संयोजक और राहुल वाल्मीकि को मन की बात का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.

यूपी फतह करने की तैयारी

2027 का किला फतह करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है.चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है. पार्टी अपने कोर वोट बैंक के साथ ही पिछड़ी जातियों को भी साधने में जुट गई हैं. पार्टी की नजर समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर है जिसकी काट के लिए बीजेपी रणनीति बनाने में जुट गई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स