यूपी के करीब 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार ने दी सौगात, UPCOS दिलाएगा शोषण से मुक्ति
यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, श्रम का शोषण नहीं होना चाहिए। हर पांच साल में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में संशोधन की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ: सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों और निजी कंपनियों में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं लेने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इन कर्मचारियों को सरकारी या निजी कंपनियों की तरह वेतन और सुविधाएं नहीं मिलती हैं। अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) शुरू कर दिया है। इससे उत्तर प्रदेश के साढ़े तीन से पांच लाख आउटसोर्स कर्मियों के शोषण पर लगाम लगेगी और उनको फायदा मिलेगा।
आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति में मनमानी खत्म होगी
यूपी की योगी सरकार ने राज्य के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन फॉर आउटसोर्स सर्विसेज (यूपीसीओएस) का गठन कर दिया है। इसके तहत यूपी के 3.5 से 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सेवा व्यवस्था का फायदा मिलेगा। यूपी सरकार ने हर पांच साल में इन कर्मियों के मानदेय के पुनरीक्षण की व्यवस्था लागू की है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया में मनमानी खत्म करने के उपाय भी किए गए हैं।
कर्मियों की समस्याएं सुनने के लिए प्रभावी तंत्र
लखनऊ में यूपीसीओएस के शुभारंभ समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार और कर्मचारी का रिश्ता केवल वेतन का नहीं, बल्कि विश्वास का होता है। इस विश्वास को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि कर्मचारी को यह महसूस हो कि उसके बेहतर कार्य का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और उसकी समस्याओं को सुनने के लिए प्रभावी तंत्र मौजूद है। कर्मचारी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।
श्रम का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन मिले, उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय हासिल हो और श्रम का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है कि श्रम का शोषण न हो, अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों का योगदान रहा है। चाहे नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मी हों या शासन व्यवस्था के अलग-अलग महत्वपूर्ण कार्यों में लगे कर्मचारी, स्थायी हों या आउटसोर्स, सभी के प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा आगे बढ़ी है।
सीएम योगी ने कहा कि कर्मचारी का समय केवल कागजों में नहीं व्यतीत होना चाहिए। उसके काम का मूल्यांकन और रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखा जाना चाहिए तथा उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी के हितों के साथ-साथ शासन व्यवस्था की कार्यक्षमता और जवाबदेही को भी मजबूत करना चाहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)