खबर युग

लखनऊ: बंद मकान में बन रहा था डुप्‍लीकेट पान मसाला, बड़ी कंपनियों के रैपर मिले, 5 लाख के माल के साथ 2 अरेस्‍ट

लखनऊ के अजीज नगर में आरोपियों ने एक मकान किराये पर लिया। उसे बंद दिखाने के लिए बाहर से ताला लगा दिया। अंदर नकली पान मसाला तैयार किया जाता था।

Gaurav Dwivedi
September 14, 2026
2 min read
लखनऊ: बंद मकान में बन रहा था डुप्‍लीकेट पान मसाला, बड़ी कंपनियों के रैपर मिले, 5 लाख के माल के साथ 2 अरेस्‍ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने नामी ब्रांडों के नाम पर नकली पान मसाला बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की है। मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित अजीज नगर में बंद पड़े मकान में लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था।

पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में नकली मसाला, नामी कंपनियों के रैपर, पैकिंग सामग्री और निर्माण में प्रयुक्त आधुनिक मशीनें बरामद की हैं। बरामद सामान की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

किराए के मकान में चल रहा था धंधा

जिस मकान में अवैध मसाला फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह मकान विपिन सिंह का है, जिसे आरोपियों ने किराए पर ले रखा था। वे मकान को बाहर से बंद दिखाकर भीतर नकली मसाला तैयार करने का काम कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लोगों को पकड़ा, जिनमें मुख्य रूप से रायबरेली के रहने वाले पिंटू गुप्ता और पवन साहू शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से शहर के घने रिहायशी इलाके में छिपकर यह गोरखधंधा चला रहा था ताकि किसी को शक न हो।

कमला पसंद, विमल और राजश्री जैसे बड़े ब्रांडों के रैपर बरामद

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के भीतर से पुलिस को राजश्री, कमला पसंद, विमल, किशोर और एसएनके जैसे नामी ब्रांडों के नाम वाली छपी हुई पैकिंग सामग्री, पाउच और भारी मात्रा में तैयार व कच्चा माल मिला है। आरोपी घटिया और मिलावटी सामग्री से मसाला तैयार करते थे। फिर इन नामी ब्रांडों के रैपर में पैक कर उन्हें असली बताकर बाजार में खपाते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस सिंडिकेट में कच्चा माल कहां से आता था और तैयार नकली माल किन-किन जनपदों व थोक व्यापारियों को सप्लाई किया जाता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स