43 साल बाद गैंगरेप केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट का आया फैसला, 3 आरोपी बरी… क्या रही वजह?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में साक्ष्यों और पीड़ित बयानों में गंभीर विसंगतियों के कारण तीन आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की बात कही.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में अहम फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों की दोषसिद्धि रद्द कर उन्हें बरी कर दिया है. फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों, पीड़िताओं के बयानों में सामने आई विसंगतियों और प्राथमिकी दर्ज कराने में हुई देरी का विस्तृत परीक्षण किया. अदालत ने पाया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं किया जा सका.जस्टिस अब्दुल शाहिद की पीठ ने स्पष्ट किया कि यौन अपराध के मामलों में पीड़िता की गवाही को विशेष महत्व दिया जाता है. यदि गवाही विश्वसनीय और भरोसेमंद हो, तो दोषसिद्धि के लिए किसी अन्य स्वतंत्र गवाह या अतिरिक्त पुष्टि की अनिवार्यता नहीं है. हालांकि, जहां गवाहों के बयानों में ऐसे गंभीर विरोधाभास हों, जो अभियोजन की मूल कहानी को प्रभावित करते हों, वहां सभी साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन जरूरी है.मामला 17 अक्टूबर 1983 की रात का है. अभियोजन के मुताबिक, फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में कुछ लोग कथित तौर पर हथियार दिखाकर एक घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को धमकाने के बाद दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों पीड़िताएं आपस में रिश्तेदार थीं. घटना के 6 दिन बाद, 23 अक्टूबर 1983 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
निचली अदालत ने क्या सुनाई थी सजा?
इस मामले में निचली अदालत ने 22 अप्रैल 1985 को आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी. इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने तीन आरोपियों सिराजुल, छोटेलाल और फक्कू को राहत दी.
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने FIR दर्ज कराने में देरी, दोनों पीड़िताओं के बयानों में अंतर और घटना के समय पहने गए कपड़ों को पुलिस के सामने पेश नहीं किए जाने जैसे मुद्दे उठाए. बचाव पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते झूठा फंसाए जाने का दावा भी किया था.
हाई कोर्ट ने पाया कि शुरुआती शिकायत में कुछ कथित आरोपियों के नाम नहीं थे, जबकि बाद में उनकी भूमिका बताई गई. विवेचक की गवाही और पीड़िताओं के बयानों में घटना के क्रम, आरोपियों की भूमिका तथा परिवार के सदस्यों को रोकने के तरीके को लेकर भी महत्वपूर्ण विसंगतियां सामने आईं.
‘इस मामले में देरी का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला’
अदालत ने चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान ताजा बाहरी या आंतरिक चोट नहीं मिलने के तथ्य पर भी विचार किया. हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल चोटों का अभाव या चिकित्सकीय साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि नहीं होना, अपने आप में यौन अपराध के आरोप को खारिज करने का आधार नहीं है. इसी तरह, FIR दर्ज कराने में देरी भी अकेले अभियोजन के मामले को समाप्त नहीं करती. इस मामले में देरी का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने और अन्य साक्ष्यों में गंभीर विरोधाभास होने को संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण माना गया.
हाईकोर्ट ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को संदेह से परे आरोप साबित करने के लिए अपर्याप्त मानते हुए तीनों आरोपियों की अपील स्वीकार कर ली और उनकी दोषसिद्धि निरस्त कर दी. मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अनीस खान की अपील उसकी मृत्यु के कारण पहले ही समाप्त हो चुकी थी. अदालत के अनुसार, यह अपील 16 मार्च 2026 को समाप्त की गई थी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)