लखनऊ में बिजली विभाग ने सुबह 4 बजे मारा छापा, कटिया से चलते मिले AC, चोरी से चार्ज हो रहे थे 35 ई-रिक्शा
लखनऊ के यासीनगंज में बिजली विभाग ने तड़के छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। दो गोदामों में चोरी की बिजली से 35 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले, वहीं 12 अन्य परिसरों में कटिया और मीटर बाईपास कर AC चलाए जा रहे थे।

लखनऊ। पुराने लखनऊ में बिजली चोरी करने से चोर बाज नहीं आ रहे हैं। लखनऊ मध्य जोन में लगातार लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सुबह चार बजे छापा मारा गया।
पुराने लखनऊ के यासीनगंज जो चोरी बहुल क्षेत्र हैं, यहां प्रवेश करते ही दो गोदामों में टीमों ने जांच की तो चोरी मिली। यहां टीम ने पाया कि दो ई रिक्शा गोदाम संचालकों द्वारा चोरी की बिजली से 35 ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। बता दे कि एक ई रिक्शा चार्ज करने में प्रतिदिन नौ से दस यूनिट बिजली की खपत होती है।
गोदाम का कनेक्शन काट दिया गया है और मीटर उखाड़ लिए गए हैं। अभियंताओं ने संबंधित चोर के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है और आठ से दस लाख रुपये जुर्माना भी लगने की संभावना है। क्योंकि बिजली चाेरी दस किलोवाट से अधिक दोनों परिसर में पकड़ी गई है।
मुख्य अभियंता रवि के मुताबिक टीम ने यासीनगंज में आगे भी अभियान चलाया तो 12 घरों में कटिया व मीटर बाइपास करके चोरी करते हुए लोग पाए गए। उन्होंने बताया कि अभी तक टीम सुबह चार से पांच बजे के बीच छापा मारती थी तो बिजली चोर सचेत हो जाते थे। इस बार रणनीति बदलते हुए एक घंटे पहले यानी तड़के तीन बजे से सुबह चार बजे के बीच छापा मारा गया। इनमें कुछ चोरों ने विजिलेंस टीम को बताया कि सुबह 4:30 बजे का अलार्म लगाकर सोते हैं, जिससे कटिया व बाइपास को सुबह जल्द उठकर सामान्य किया जा सके, लेकिन टीम ने उससे पहले ही छापा मार दिया। बिजली विभाग को लगातार यासीनगंज से हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)