कोडीन कफ सिरप के 4 तस्कर गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बांदा से आरोपियों को पकड़ा
यूपी एसटीएफ ने कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को बांदा से गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 250 पेटी अवैध ऑनरेक्स ब्रांड कोडीन कफ सिरप भी बरामद की गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर नशीले कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वालों के खिलाफ यूपी पुलिस के साथ-साथ यूपी STF की टीम की ओर से चलाया जा रहा अभियान जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। तेजी से हो रही इस कार्रवाई के बीच गुरुवार को यूपी STF की टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।
दरअसल, यूपी STF ने बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास घेराबंदी कर तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। टीम के अनुसार, अभियुक्तों के कब्जे से 250 पेटी अवैध ऑनरेक्स (ONEREX) ब्रांड कोडीन कफ सिरप बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ आंकी गई है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर
गिरफ्तारी के दौरान मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक डीसीएम गाड़ी, एक लाल रंग की टाटा नेक्सॉन कार, 5 मोबाइल फोन और 53,530 नकद भी जब्त किए गए हैं। बताया जाता है कि यूपी एसटीएफ की टीम बांदा में सूचना संकलन में जुटी थी। इसी दौरान पुख्ता सूचना मिली कि तस्कर डीसीएम में भारी मात्रा में कफ सिरप लादकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बिसंडा-अतर्रा की ओर जा रहे हैं।
एसटीएफ ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
टीम ने बिसंडा-अतर्रा मार्ग पर उत्तरी गोल चौराहे के पास डीसीएम के आगे एस्कॉर्ट कर चल रही टाटा नेक्सॉन कार और डीसीएम को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कफ सिरप की खेप बरामद होते ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ की टीम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बांदा के रहने वाले धीरेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रवीण कुमार उर्फ लकी और रोहित पाण्डेय और हापुड़ के रहने वाले शेखर सिंह के रूप में हुई है।
मेडिकल स्टोर और बोगस फर्म के जरिए तस्करी का नेटवर्क
यूपी एसटीएफ टीम की ओर से हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विंग्स बायोटेक द्वारा निर्मित यह कफ सिरप वे अपने साथी प्रियांशु गुप्ता के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका स्थित 'गणेश फार्मा' के माध्यम से उठाते थे। इसके बाद डीसीएम और कार में माल लोड कर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर के बजाय सीधे नशे के अवैध कारोबारियों को सप्लाई किया जाता था। आरोपी कफ सिरप के रैपर बदलकर उसे ऊंचे दामों में बेचते थे और मोटा मुनाफा आपस में बराबर बांटते थे।
फर्जी जीएसटी इनवॉइस और बोगस एजेंसी की आड़ में खेल
एसटीएफ टीम की ओर से हुई जांच में सामने आया है कि इस अवैध माल के परिवहन के लिए हमीरपुर स्थित 'ओम मेडिकल एजेंसी' (ग्राम टेढ़ा) के नाम से फर्जी और कूटरचित जीएसटी इनवॉइस बिल तैयार किए जाते थे। वाणिज्य कर विभाग पहले ही इस फर्म को निष्प्रयोज्य (बोगस फर्म) घोषित कर चुका था, जिसकी आड़ में यह गिरोह बेधड़क नशीले कफ सिरप का सिंडिकेट चला रहा था। खेप को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डीसीएम चालक को 25,000 अलग से दिए जाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बांदा के बिसंडा थाने में एनडीपीसी एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)