खबर युग

यूपी वालों को जुलाई में मिलेगी राहत, बिजली बिल 4.43 प्रतिशत देना पड़ेगा कम,पढ़िए पूरी खबर

फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) के निगेटिव होने की वजह से जुलाई में बिजली बिल कम आएगा।

Gaurav Dwivedi
July 1, 2026
2 min read
यूपी वालों को जुलाई में मिलेगी राहत, बिजली बिल 4.43 प्रतिशत देना पड़ेगा कम,पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है। जुलाई में उनका बिजली बिल 4.43 प्रतिशत कम आएगा। ऐसा 'फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज' (FPPAS) के निगेटिव होने की वजह से हुआ है, जो पिछले 15 महीनों में सबसे बड़ा मासिक फायदा है।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड(UPPCL)ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (UPERC) के नियमों और हालिया निर्देशों के अनुसार जुलाई के लिए संशोधित FPPAS जारी किया है। यह एडजस्टमेंट अप्रैल 2026 में बिजली खरीद की वास्तविक लागत पर आधारित है। इससे राज्य भर के सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। UPPCL की रेगुलेटरी अफेयर्स यूनिट के अनुसार, अप्रैल 2026 के लिए FPPAS की गणना माइनस 4.43 प्रतिशत की गई है। इसे जुलाई के बिजली बिलों के जरिये उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।

358.31 करोड़ रुपये का नेगेटिव एडजस्टमेंट

आधिकारिक कैलकुलेशन शीट से पता चलता है कि अप्रैल में बिजली खरीद की वास्तविक औसत लागत 4.78 रुपये प्रति यूनिट थी, जबकि मंजूर की गई लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट थी। इससे 358.31 करोड़ रुपये का नेगेटिव एडजस्टमेंट हुआ, जिसका सीधा फायदा राज्य भर के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
सभी कैटेगरी के बिजली उपभोक्‍ताओं तक पहुंचेगी राहत

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद (UPRVUP) ने इस कटौती को FPPAS के मासिक तौर पर लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा फायदा बताया है। उन्‍होंने कहा है कि यह राहत सभी कैटेगरी के बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी।
उपभोक्‍ता संगठन ने लगाई थी जनहित याचिका

उपभोक्ता संगठन ने कहा कि इस घटनाक्रम ने FPPAS प्रक्रिया में पारदर्शिता की उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को सही साबित किया है। उन्होंने UPERC के सामने एक जनहित याचिका दायर करके पिछली गणनाओं में अपनाए गए तरीके पर सवाल उठाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स