UP की बड़ी खबर

3386 बेटियों की शादी के लिए 18.53 करोड़ जारी: अयोध्या मंडल में सीएम कन्या विवाह योजना का लाभ

सीएम कन्या विवाह योजना के तहत 2025-26 में अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के 3386 श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 18.53 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

Gaurav Dwivedi
July 26, 2026
2 min read
3386 बेटियों की शादी के लिए 18.53 करोड़ जारी: अयोध्या मंडल में सीएम कन्या विवाह योजना का लाभ

अयोध्या: सीएम कन्या विवाह योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए अयोध्या मंडल में 3386 पात्र श्रमिक परिवारों को सहायता प्रदान की गई है। इसे वित्तीय वर्ष 2025-26 में अयोध्या मंडल के जिलों में प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। श्रम विभाग ने एसएनए के जरिए इस योजना पर मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी जिलों में कुल 18 करोड़ 53 लाख 1 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई है।

जिसमें अयोध्या में सर्वाधिक 1574 परिवारों को 8 करोड़ 67 लाख 86 हजार रुपये, सुल्तानपुर में 595 परिवारों को 3 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये, बाराबंकी में 491 परिवारों को 2 करोड़ 70 लाख 5 हजार रुपये, अमेठी में 358 परिवारों को 1 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपये तथा अम्बेडकरनगर में 368 परिवारों को 1 करोड़ 90 लाख 85 हजार रुपये की सहायता दी गई।

उप आयुक्त अमित कुमार मिश्रा ने दी जानकारी

अयोध्या श्रम विभाग के उप आयुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का यह आंकड़ा योजना की सफलता को रेखांकित करता है और भविष्य में और अधिक परिवारों को लाभान्वित करने का संकेत देता है। कहा कि प्रदेश सरकार की कन्या विवाह अनुदान योजना श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी वरदान साबित हो रही है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि पारदर्शी तरीके से सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों से समय पर आवेदन कर विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिन्होंने पंजीकरण के बाद कम से कम 365 दिन बोर्ड की सदस्यता पूरी कर ली हो, अपनी पुत्री अथवा पंजीकृत महिला श्रमिक स्वयं के विवाह के लिए इस सहायता का लाभ ले सकते हैं। कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य विवाह पर 65 हजार रुपये, अंतर्जातीय विवाह पर 75 हजार रुपये तथा सामूहिक विवाह (न्यूनतम 11 जोड़ों) की स्थिति में 85 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा को लेकर चल रहे अभियान का सकारात्मक असर दिख रहा है.

बहन की जिद और 14 साल का इंतजार… आखिर प्रबल अग्रवाल को मिला इंसाफ, हत्याकांड के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिजनौर के बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में 14 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में सातों दोषियों को उम्रकैद और भारी जुर्माने की सजा सुनाई. कोर्ट ने जांच में लापरवाही पर तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

भदोही हुआ 'संत रविदास नगर', पार्टी को मजबूत करने के लिए कल्याण सिंह मॉडल पर आगे बढ़ रही बीजेपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले का नाम एक बार फिर से 'संत रविदास नगर' करने की घोषणा की है। इस जिले का नाम पांचवी बार बदला जा रहा है। सबसे पहले सन 1997 में बीजेपी के तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह ने इसके नाम में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था।

लखनऊ में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 FIR दर्ज; 9 दवा फर्में सील

उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के अमीनाबाद में सक्रिय अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।