खबर युग

आ गई तारीख! अक्टूबर के आखिर में यूपी चुनाव के लिए मैदान में उतरेंगे अमित शाह, समझिए 3 महीने वाला गणित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30-31 अक्टूबर को होने की संभावना है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में पार्टी का चुनाव अभियान शुरू कर सकते हैं।

Gaurav Dwivedi
October 21, 2026
2 min read
आ गई तारीख! अक्टूबर के आखिर में यूपी चुनाव के लिए मैदान में उतरेंगे अमित शाह, समझिए 3 महीने वाला गणित

विशेष खबर प्रस्तुति- गौरव द्विवेदी(संपादक)खबर युग (Khabar Yug) हिंदी न्यूज़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी अक्टूबर माह की समाप्ति से पहले ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज कर सकती है। संकेत मिले हैं कि बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 और 31 अक्टूबर को यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। यूपी में चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में होने की संभावना है। यानी बीजेपी इससे ठीक तीन महीने पहले मैदान में उतरकर माहौल अपने पक्ष में बनाने का इरादा रखती है।

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

यूपी में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करती जा रही है। बताया जाता है कि अक्टूबर माह के अंत में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में अमित शाह पार्टी की कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित कर सकते हैं और चुनावी रणनीति को लेकर अहम दिशानिर्देश दे सकते हैं।

इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

चंद माह बाद यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में बीजेपी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा और यूपी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

यूपी में फिलहाल बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियों में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी अमित शाह के दौरे के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और चुनावी माहौल बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि इस बैठक की तारीख और नेताओं के कार्यक्रम को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

चुनाव के लिए सक्रिय हुए सभी दल

उत्तर प्रदेश विधानसभा देश की सबसे बड़ी द्विसदनीय विधायिका का निचला सदन है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। बीजेपी लगातार तीसरी बार अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है। वह पार्टी संगठन के साथ सरकार के स्तर पर भी चुनाव से जुड़े बड़े फैसले लेने की तैयारी कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स