'24 घंटे के भीतर करें जलापूर्ति समस्या का समाधान, नहीं तो होगी कार्रवाई', स्वतंत्र देव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन को लेकर सरकार सख्त है। सोमवार को समीक्षा बैठक में मंत्री स्वतंत्र देव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जलापूर्ति समस्या का समाधान तुरंत करें।

लखनऊ: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के जिन गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है, अगर वहां किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करें, जिससे ग्रामीणों को जलापूर्ति संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। ये निर्देश जलशक्ति मंत्री ने सोमवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर कहीं से भी जलापूर्ति संबंधी शिकायत आती है, तो दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, एमडी जल निगम ग्रामीण, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित सड़कों की तुरंत करें मरम्मत
समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित सड़कों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत की जाए। अगर कहीं भी सड़क रिस्टोरेशन के कार्यों में शिकायत आती है, तो दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जलशक्ति मंत्री ने जिले के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अंतिम चेतावनी है, इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी गांवों में जाकर जल जीवन मिशन के प्रभाव का आकलन करें। विशेषकर जलजनित बीमारियों में आई कमी और ग्रामीणों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की जानकारी लें। लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करें।
जल अर्पण कार्यक्रमों में लाएं तेजी
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की ज्यादातर परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा से पहले ही पूरी हो चुकी हैं। जिन-जिन गांवों में नल से पेयजल आपूर्ति का काम पूरा हो चुका है। वहां जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए। लोगों को "जल अर्पण" कार्यक्रम के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जलशक्ति मंत्री ने प्रत्येक जिले में नियमित रूप से जल चौपाल आयोजित करने, जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट पोर्टल एवं "जल सारथी" ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)