अमेठी का लाल करेगा कमाल, एशियाड-2026 में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे नायब सूबेदार सलमान खान
अमेठी के गांव पूरे सिंगई खैराना में रहने वाले नायब सूबेदार सलमान खान एशियाड 2026 में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अमेठी: यूपी के अमेठी में पूरे सिंगई खेरौना गांव के रहने वाले सलमान खान ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। सलमान का चयन जापान के आइची प्रांत के नागोया शहर में आयोजित होने वाले 'एशियाड-2026' के लिए भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम में हुआ है। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।
भारतीय नौकायन टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम मैनेजर कर्नल आर. रामकृष्णन और कोच सूबेदार गुरदर्शन सिंह व विक्रम सिंह के नेतृत्व में जापान पहुंच चुकी है। इस बार भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
चीन और उज्बेकिस्तान को मात देकर गोल्ड जीतने का लक्ष्य
नायब सूबेदार सलमान खान ने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य चीन और उज्बेकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सलमान ने अपनी इस सफलता का श्रेय भारतीय सेना में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच एम.ओ. आजाद के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
सेना से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर
सलमान खान वर्ष 2018 में भारतीय सेना की 122 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। इसके बाद से ही उन्होंने रोइंग (नौकायन) में अपनी मेहनत के बल पर कई मुकाम हासिल किए:
राष्ट्रीय स्तर: अब तक 10 राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं।
एशियन रोइंग कप (दक्षिण कोरिया): भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
एशियन चैंपियनशिप-2025: रजत पदक हासिल किया।
वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप (नीदरलैंड-2026): भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
वर्तमान में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात सलमान खान की इस उपलब्धि से अमेठी के खेल जगत और जिला खेल कार्यालय में खुशी की लहर है।
अमेठी खेल कार्यालय में जश्न का माहौल
सलमान के चयन पर उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सलमान की सफलता से जिले के उभरते खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सूबेदार राहुल पाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. अब्दुल हमीद, खेल प्रशिक्षक एम.ओ. आसिफ, एम.ओ. नदीम समेत खेल जगत की तमाम हस्तियों ने सलमान को शुभकामनाएं दीं और एशियाड में भारत के तिरंगे को लहराने की उम्मीद जताई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)