दीपिका मेहर, सुरभि शर्मा समेत यूपी के 18 PCS अधिकारियों के तबादले; कई तहसीलों के बदले एसडीएम, देखें लिस्ट
यूपी सरकार ने रविवार की देर रात जिलों के स्थानीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देर रात 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। कई तहसीलों में नए एसडीएम की नियुक्ति की गई है। सरकार की ओर रविवार देर रात इस संबंध में अधिसूचन जारी की गई। सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत कानपुर देहात में तैनात एसडीएम सुरभि शर्मा को बागपत भेजा गया है। गाजीपुर के एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल का अंबेडकरनगर तबादला कर दिया गया है। वहीं, उन्नाव में एसडीएम शुभम यादव को बुलंदशहर में तैनाती दी गई है।
सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के तहत वाराणसी की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात भेजा गया है। वहीं, मैनपुरी में गोपाल शर्मा को बरेली में नई तैनाती दी गई है। रायबरेली के एसडीएम मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी भेज दिया गया है। राज्य के कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में महिला पीसीएस अधिकारियों का भी नाम शामिल है।
यूपी के 18 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची
अधिकारियों के नाम कहां थे कहां गए
सुरभि शर्मा एसडीएम कानपुर देहात उपजिलाधिकारी, बागपत दीपिका मेहर उपजिलाधिकारी मथुरा एसडीएम शामली प्रतिभा मिश्रा एसडीएम वाराणसी एसडीएम कानपुर देहात लवलीत कौर एसडीएम हाथर सग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ओएसडी प्रज्ञा पांडेय एसडीएम उन्नाव एसडीएम बाराबंकी पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम गाजीपुर एसडीएम अंबेडकर नगरशुभम यादव उपजिलाधिकारी उन्नाव एसडीएम बुलंदश हरगोपाल शर्मा एसडीएम मैनपुरी उपजिलाधिकारी बरेली मिथलेश कुमार तिवारी एसडीएम रायबरेली एसडीएम मैनपुरी पुष्परनाथ चौधरी एसडीएम अमरोहा एसडीएम उन्नाववीर सिंह सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़ एसडीएम रायबरेली अवधेश कुमार निगम एसडीएम देवरिया एसडीएम फिरोजाबाद सचिन राजपूत एसडीएम आगरा एसडीएम शामलीराम जनम यादव एसडीएम बरेली एसडीएम हरदोई देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी यूपीडा एसडीएम झांसी अजेंद्र सिंह एसडीएम कौशांबी एसडीएम उन्नाव नरेंद्र कुमार गंगवार उपजिलाधिकारी आजमगढ़ एसडीएम आगरा अभिनव यादव एसडीएम मिश्रिख एसडीएम जालौन.
सरकार के स्तर पर निर्णय
सरकार के स्तर पर स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने के लिए लगातार तबादले हो रहे हैं। पिछले दिनों आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। अब पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची सामने आई है। इस सूची में 18 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें पांच महिला अधिकारियों को भी नए स्थान पर तैनाती दी गई है। इसमें तेज तर्रार अधिकारी सुरभि शर्मा और दीपिका मेहर का नाम भी शामिल है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा को लेकर चल रहे अभियान का सकारात्मक असर दिख रहा है.
बहन की जिद और 14 साल का इंतजार… आखिर प्रबल अग्रवाल को मिला इंसाफ, हत्याकांड के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा
बिजनौर के बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में 14 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में सातों दोषियों को उम्रकैद और भारी जुर्माने की सजा सुनाई. कोर्ट ने जांच में लापरवाही पर तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए.
भदोही हुआ 'संत रविदास नगर', पार्टी को मजबूत करने के लिए कल्याण सिंह मॉडल पर आगे बढ़ रही बीजेपी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले का नाम एक बार फिर से 'संत रविदास नगर' करने की घोषणा की है। इस जिले का नाम पांचवी बार बदला जा रहा है। सबसे पहले सन 1997 में बीजेपी के तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह ने इसके नाम में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था।
लखनऊ में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 FIR दर्ज; 9 दवा फर्में सील
उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के अमीनाबाद में सक्रिय अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।
