खबर युग

मायावती ने आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान को बनाया बसपा का मुख्‍य सेक्‍टर प्रभारी, 15 राज्‍यों पर रखेंगे नजर

बुआ मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का मुख्‍य सेक्‍टर प्रभारी नियुक्‍त किया है। ईशान आनंद के पास 15 राज्‍यों की जिम्‍मेदारी रहेगी।

Gaurav Dwivedi
September 7, 2026
2 min read
मायावती ने आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान को बनाया बसपा का मुख्‍य सेक्‍टर प्रभारी, 15 राज्‍यों पर रखेंगे नजर

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का मुख्य सेक्टर प्रभारी बना दिया है। ईशान, आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। चर्चा है कि आकाश को किनारे कर अब ईशान को आगे किया जा रहा है। इस बीच आकाश आनंद ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बायो बदल लिया है और अब खुद को सिर्फ 'बसपा समर्थक' बताया है।

इस बदलाव के बाद बसपा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। को करीब 15 राज्‍यों में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। ईशान आनंद इन राज्‍यों में पार्टी की संगठनात्‍मक गतिविधियों और कामकाज की समीक्षा करेंगे। वह अपने पिता और बसपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

दोबार निष्‍कासित किए जा सकते हैं आकाश आनंद

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आकाश आनंद को जल्‍द एक बार फिर बसपा से बाहर का रास्‍ता दिखाया जा सकता है। इससे पहले वह इस साल मार्च में बसपा से निष्‍कासित किए गए थे। उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी मायावती ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया था। अशोक को एक महीने पहले दोबारा बसपा से निकाला जा चुका है। मायावती का कहना है कि अब अशोक सिद्धार्थ के लिए बसपा के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।

पिछले हफ्ते आकाश आनंद से छीना गया पद

मार्च में आकाश आनंद को बसपा से निकालने के एक महीने बाद उनकी वापसी हो गई थी। बीते मई में मायावती ने आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। पिछले हफ्ते उनको राजनीतिक रूप से अपरिपक्‍व बताते हुए मायावती ने उनसे यह पद छीन लिया था।

क्या आपको लगता है कि इस बदलाव से बसपा की संगठनात्मक स्थिति मजबूत होगी? इस विषय पर अपने विचार कमेंट सेक्शन में साझा करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स