UP की बड़ी खबर

अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा से पहले एक्शन में प्रशासन, मकानों पर चलाया बुलडोजर

प्रशासन ने बताया कि भवनों के मुआवजे का भुगतान भी हो चुका था. इसके बाद कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए थे. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई की है.

Gaurav Dwivedi
September 21, 2026
2 min read
अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा से पहले एक्शन में प्रशासन, मकानों पर चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जनौरा नाका पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में आक्रोश है. वहीं इस कार्रवाई को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी दर्ज कराया. बता दें कि रविवार को नाका हनुमानगढ़ी के सामने प्रशासन का बुलडोजर गरजा. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की गई.वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में PAC और पुलिस के जवान तैनात रहे. मौके पर SDM समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई.

जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

दरअसल फोरलेन बनाये जा रहे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की. जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित रास्ते की परिधि में आ रहे भवनों का ध्वस्तीकरण किया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी आक्रोश है.

तीन मकानों पर चला बुलडोजर

जिला प्रशासन ने कहा कि जो भवन चिह्नित थे, निर्धारित कार्रवाई के बाद उन्हें हटाया गया है. दिन भर जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों को लेकर हलचल रही. जिला प्रशासन ने इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि ये मकान नजूल की जमीन पर बने थे.

हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई

प्रशासन ने दावा किया कि भवनों के मुआवजे का भुगतान भी हो चुका था. इसके बाद कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए थे. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे. 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग के विस्तार को इस कार्रवाई के साथ अंतिम रूप दिया है. बहुत दिनों से इसको लेकर विवाद बना हुआ था.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्‍ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर

यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।

पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।