इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर, लोकेश एम बने प्रयागराज मंडलायुक्त; सौम्या अग्रवाल श्रमायुक्त, यूपी में 13 IAS के तबादले
यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। योगी सरकार ने गोरखपुर और प्रयागराज मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को 13 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें गोरखपुर और प्रयागराज के मंडलायुक्त भी शामिल हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह सीनियर आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडलायुक्त की कमान सौंपी गई है। वहीं, प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त बना दिया गया है। उनकी जगह पर डॉ. लोकेश एम प्रयागराज मंडल के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। बरेली और बस्ती मंडल में भी नए मंडलायुक्त की नियुक्ति की जानकारी सामने आई है।
बड़े स्तर पर हुआ बदलाव
प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। योगी सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 13 आईएएस अधिकारियों को नए स्थान पर तैनाती दी गई है। योगी सरकार ने आवास, गृह और कृषि विभाग में भी अफसरों को बदला है। वहीं, यूपी सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। नोएडा, पीवीवीएनएल और औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भी बदलाव का असर दिखा है।
योगी सरकार ने प्रमुख संस्थानों में नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। योगी सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर हुए प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी साल में सरकार योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए रिजल्ट देने वाले अधिकारियों को फील्ड में तैनाती की है। इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
यहां भी नए मंडलायुक्त
गोरखपुर और प्रयागराज के साथ-साथ बस्ती और बरेली मंडल में भी नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है। गोरखपुर में कृषि सचिव रहे इंद्र विक्रम सिंह की तैनाती की गई है। गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा आवास आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं, पीसीडीएफ में एमडी वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडलायुक्त बनाया गया है।
योगी सरकार ने कृषि विभाग में प्रमुख सचिव रविंद्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इसके साथ-साथ पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड में एमडी शंभु कुमार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में सचिव डॉ. लोकेश एम प्रयागराज के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।
प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल अब यूपी की श्रमायुक्त होंगी। नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल गृह विभाग में विशेष सचिव बनाए गए हैं। वहीं, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सचिव पुष्प राज सिंह नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे।
शासन स्तर पर भी बड़ा बदलाव
कमिश्नरों को बदलने के साथ-साथ सरकार ने राजधानी लखनऊ में शासन स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए हैं। आवास, गृह और कृषि जैसे बड़े और महत्वपूर्ण विभागों में भी वरिष्ठ सचिवों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रयागराज की पूर्व मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को लखनऊ मुख्यालय में श्रमायुक्त लेबर कमिश्नर के पद पर भेजा गया है, जबकि गोरखपुर के पूर्व मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह को सचिव, कृषि विभाग की कमान दी गई है।
वहीं, सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, राजेश कुमार को गृह विभाग के सचिव के पद पर, चंद्र भूषण सिंह को एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव तथा अजय कुमार शुक्ला को ग्राम्य विकास विभाग के सचिव के पद पर लखनऊ में तैनात किया गया है।
यहां भी बदले गए अफसर
नोएडा प्राधिकरण और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत कृष्णा करुणेश को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), नोएडा प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है, जबकि रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक (MD), PVVNL के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जाता है कि सरकार का उद्देश्य इन बड़े संस्थानों में नए अफसरों की नियुक्ति के जरिए विकास परियोजनाओं और बिजली व्यवस्था में और अधिक तेजी तथा पारदर्शिता लाना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)