वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में फ्यूल की कमी से घबराए यात्री, लखनऊ में हुई सुरक्षित लैंडिंग
भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को फ्यूल कम होने की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सभी यात्रियों को होटल मे ठहराया गया। सुबह उन्हें दूसरे विमान से भेजा गया।

लखनऊ: भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को शुक्रवार की देर रात लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। पायलट की ओर से कम ईंधन होने की सूचना दिए जाने के बाद विमान को लखनऊ उतारने का निर्णय लिया गया। इस विमान में कुल 175 यात्री सवार थे।एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E2452 शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन ने राहत की सांस ली। इसके बाद इंडिगो प्रशासन की ओर से विमान में सवार सभी 175 यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें रात में शहर के एक होटल में ठहराया गया।
शनिवार सुबह दूसरे फ्लाइट से गए यात्री
यात्रियों को उनके गंतव्य वाराणसी तक पहुंचाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से शनिवार सुबह नई उड़ान की व्यवस्था की गई। विमान को नए फ्लाइट नंबर 6E9071 के तहत सुबह 9 बजे रवाना होना निर्धारित किया गया था। शनिवार सुबह सभी 175 यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिसके बाद विमान रनवे पर पहुंचा और वाराणसी के लिए अपनी उड़ान भरी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)